
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
1) रिंकू सिंह को मिली इस घरेलू टीम की कप्तानी, IPL में भी चमक सकती है किस्मत
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आगामी विजय हजारे एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। वह पहली बार किसी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे। वह भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी की थी। मेरठ मेवरिक्स ने इस साल के शुरू में रिंकू की कप्तानी में यूपीटी20 लीग का खिताब जीता था। (पढ़ें पूरी खबर)
2) पाकिस्तान के खिलाफ हेनरिक क्लासेन कर बैठे ये गलती, जुर्माना ठोक ICC ने सुनाई कड़ी सजा
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पर पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए 15% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने के अलावा, क्लासेन को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण, या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) SA20 2025: MI केपटाउन ने राशिद खान को नियुक्त किया कप्तान, मेडन टाइटल है अब पक्का
SA20 का आगामी सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पिछले सीजन डरबन सुपर जायंट्स को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया था। MI केपटाउन का प्रदर्शन पिछले साल काफी निराशाजनक था। टीम ने 10 में से सिर्फ तीन ही मैच जीते थे और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर जगह बनाई थी। आगामी सीजन के लिए MI केपटाउन ने कमर कस ली है, फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान को कप्तान नियुक्त कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

