Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: MI केपटाउन ने राशिद खान को नियुक्त किया कप्तान, मेडन टाइटल है अब पक्का

Rashid Khan (Photo Source: X)

SA20 का आगामी सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पिछले सीजन डरबन सुपर जायंट्स को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया था। MI केपटाउन का प्रदर्शन पिछले साल काफी निराशाजनक था। टीम ने 10 में से सिर्फ तीन ही मैच जीते थे और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर जगह बनाई थी।

आगामी सीजन के लिए MI केपटाउन ने कमर कस ली है, फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान को कप्तान नियुक्त कर दिया है।

चोट के कारण नहीं खेला था पिछला सीजन

राशिद खान पिछले सीजन इंजरी के चलते बाहर थे। बता दें, इससे पहले वाले सीजन में उन्होंने MI केपटाउन की कप्तानी की थी। उन्होंने उस सीजन में 7 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाकर अच्छा प्रदर्शन किया था। राशिद खान की मौजूदगी से MI केपटाउन की टीम मजबूत नजर आ रही है।

राशिद की कप्तानी में अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फिर साउथ अफ्रीका से मैच हारकर टीम बाहर हो गई।

MI केपटाउन ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा,

SA20 के पिछले सीजन में हमें उनकी कमी खली थी, क्योंकि पीठ की चोट के कारण वे बाहर थे, लेकिन वे कप्तान के रोल में वापस आ गए हैं। कुछ मुश्किल सीजन के बाद MI केपटाउन के लिए काफी कुछ अधूरा काम है। 2025 हमें कुछ अलग करने का मौका देता है, और कप्तान राशिद खान पर भरोसा है कि वे अपना लक्ष्य, सिल्वरवेयर पर नजर रखेंगे। चलो केपटाउन में चमक लाते हैं, कप्तान राशिद!

राशिद खान की कप्तानी में MI केपटाउन आगामी सीजन में अपना मेडन टाइटल जीतना चाहेगी। टीम में राशिद के अलावा बेन स्टोक्स, ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा, जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...