Skip to main content

ताजा खबर

अगर किसी ने 25 साल पहले मुझसे कहा होता…तो मुझे हार्ट-अटैक आ गया होता- अश्विन का ये पोस्ट हुआ सुपर वायरल

अगर किसी ने 25 साल पहले मुझसे कहा होता…तो मुझे हार्ट-अटैक आ गया होता- अश्विन का ये पोस्ट हुआ सुपर वायरल

R Ashwin (Photo Source: X)

भारत के महानतम स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जिससे उनका 14 साल लंबा इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया। अश्विन ने सभी प्रारूपों को मिलाकर अपने इंटरनेशनल करियर में 765 विकेट लिए, इसके साथ ही अश्विन ने भारत के लिए कई जीत में योगदान दिया है।

अपने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें दिग्गज सचिन तेंदुलकर और कपिल देव से बधाई के लिए फोन आए। अगर मुझे 25 साल पहले किसी ने बताया होता कि रिटायरमेंट के दिन आपको इतने फोन आने वाले हैं तो मुझे हर्ट अटैक आ जाता।

यह भी पढ़े:- रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बयान बिल्कुल विपरीत, फैंस की बढ़ी उलझन

आर अश्विन ने शेयर किया अपना कॉल लॉग

अश्विन का ये संन्यास कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के दौरान की गई थी। 38 वर्षीय स्पिनर ने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 T20I सहित एक दशक से अधिक लंबे करियर को खत्म कर दिया। इसी बीच अश्विन ने रिटायरमेंट के दो दिन बाद अपने भारतीय क्रिकेटर के तौर पर आखिरी दिन का कॉल-लॉग का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आर अश्विन ने सोशल मीडिया पर कॉल लॉग शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर किसी ने 25 साल पहले मुझसे कहा होता कि मेरे पास स्मार्ट फोन होगा और इंडियन क्रिकेटर के तौर पर मेरे आखिरी दिन का कॉल लॉग ऐसा दिखेगा, तो मुझे उसी समय हार्ट-अटैक आ गया होता। सचिन तेंदुलकर और कपिल देव पाजी थैंक यू।’

वहीं आर अश्विन के संन्यास को लेकर उनके पिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और कितना अपमान सहते इसलिए उन्होंने संन्यास ले लिया। अश्विन टीम इंडिया के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान तीनों फॉर्मेट में क्रम से 547, 156 और 72 विकेट चटकाए हैं, जबकि 3503, 707, 184 रन बनाए हैं। टेस्ट में अश्विन 6 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। वनडे में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...