
Pakistan Cricket (Pic Source-X)
केपटाउन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 81 रन से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही।
दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 80 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 73 रन का योगदान दिया। कामरान गुलाम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 63 रनों की धुआंधार पारी खेली।
सैम अयूब ने 25 रन बनाए जबकि इरफान खान 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मेजबान की ओर से युवा तेज गेंदबाज Kwena Maphaka ने 4 विकेट झटके जबकि मार्को जानसेन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
काम ना आई हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने काफी खराब बल्लेबाजी की और 248 रन पर टीम ढेर हो गई। मेजबान की ओर से हेनरिक क्लासेन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। क्लासेन के अलावा Tony De Zorzi ने 34 रन बनाए जबकि डेविड मिलर 29 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट झटके जबकि नसीम शाह ने तीन विकेट अपने नाम किए। अबरार अहमद ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को पाकिस्तान ने तीन विकेट से अपने नाम किया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 22 दिसंबर को खेला जाएगा। तीसरे वनडे को भी पाकिस्तान अपने नाम जरूर करना चाहेगी वहीं दक्षिण अफ्रीका भी इसे जरूर जीतना चाहेगी।
भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’
IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े बदलाव
IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह
IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

