Skip to main content

ताजा खबर

चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ बचे हुए दो वनडे मैच से बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह अनुभवी स्पिनर

चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ बचे हुए दो वनडे मैच से बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह अनुभवी स्पिनर

Keshav Maharaj. (Photo Source: Getty Images)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच आज यानी 18 दिसंबर को केपटाउन में खेला जाएगा।

हालांकि दूसरे वनडे मैच से पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन स्पिनर केशव महाराज बचे हुए दो वनडे मैच से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, केशव महाराज को पहले वनडे की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था लेकिन वार्म अप करते समय उनको चोट लग गई थी और इसी वजह से वो इस मुकाबले में भाग नहीं ले पाए थे।

स्कैन के बाद यह पता चला है कि यह चोट काफी गंभीर है और इसी वजह से शानदार स्पिनर बचे हुए दो टेस्ट में भाग नहीं ले पाएंगे। इन दो मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने केशव महाराज के रिप्लेसमेंट के तौर पर Bjorn Fortuin को टीम में शामिल किया है।

दूसरे वनडे को अपने नाम जरुर करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका टीम

पहले मुकाबले की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 239 रन बनाए थे। टीम की ओर से धुआंधार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि शानदार खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा ने 8 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट झटके थे और दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था।

जवाब में पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को तीन विकेट रहते हुए जीत लिया। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। यही नहीं सलमान अली आगा ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 82* रनों का योगदान दिया।

अब इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम जरुर करना चाहेगी। भले ही पहले वनडे में केशव महाराज ने भाग ना लिया हो लेकिन उनकी कमी मेजबान को बचे हुए दो मैच में जरूर खलेगी।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...