Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद चेन्नई पहुंचे अश्विन, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा…

VIDEO: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद चेन्नई पहुंचे अश्विन, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा…

R Ashwin (Photo Source: X)

भारतीय दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 लेकर 500 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। साथ ही अश्विन (522) टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

अश्विन पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, मैनेजमेंट ने उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को तवज्जो दी थी। एडिलेड में खेला गया पिंक-बॉल टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मैच था, जिसमें उन्होंने एक विकेट और 29 रन बनाए थे। गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि अश्विन जल्द भारत वापस लौटने वाले हैं। गेंदबाज गुरुवार (19 दिसंबर) को सुबह चेन्नई एयरपोर्ट में स्पॉट हुए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

फैंस दे रही ऐसी प्रतिक्रियाएं-

सोशल मीडिया पर अश्विन का वीडियो देख फैंस गुस्सा जाहिर करते करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि शायद गेंदबाज मैनेजमेंट से नाराज है, जिसके चलते उन्होंने जितना जल्दी हो सके उतना भारत रवाना होने का फैसला लिया। क्रिकेट फैंस इस बात से भी काफी ज्यादा दुखी है कि बीसीसीआई 14 साल तक भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ी को एक फेयरवेल मैच भी दे पाया।

यहां देखें अश्विन का वीडियो-

अश्विन के अचानक संन्यास लेने के फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया बड़े बदलावों से गुजरने वाली है, जिसके चलते अश्विन ने ऐसा फैसला लिया है।

गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि, जब वे पर्थ पहुंचे थे, तो उन्होंने अश्विन के रिटायरमेंट बारे में सुना। लेकिन उन्होंने किसी तरह उन्हें एडिलेड में होने वाले पिंक बाॅल टेस्ट मैच तक के लिए रुकने के लिए मनाया।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...