Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन के संन्यास की अफवाहों के बीच विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में अनुभवी ऑलराउंडर के गले मिलते हुए देखा गया, यह रही वीडियो

रविचंद्रन अश्विन के संन्यास की अफवाहों के बीच विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में अनुभवी ऑलराउंडर के गले मिलते हुए देखा गया, यह रही वीडियो

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि बारिश की वजह से इसका रिजल्ट नहीं निकला। हालांकि मैच के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली को अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को गले मिलते हुए देखा गया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि, पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। खेल के पांचवें दिन जब बारिश की वजह से मैच रुका हुआ था तब विराट कोहली रविचंद्रन अश्विन के बगल में बैठे हुए दिखाई दिए। काफी देर तक विराट कोहली को रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत करते हुए देखा गया और फिर दोनों एक दूसरे के गले भी मिले।

इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं की है कि वह तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक या तो तीसरे टेस्ट या फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद रविचंद्रन अश्विन बड़ा फैसला ले सकते हैं।

यह रही वीडियो:

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 445 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 260 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 89 रन पर 7 विकेट पर घोषित कर दिया। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 8 ही रन बना पाई और उसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाली।

रविचंद्रन अश्विन की बात की जाए तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। अनुभवी ऑलराउंडर ने 106 टेस्ट मैच में 25.76 के औसत से 3503 रन बनाए हैं जबकि 24.01 के औसत से 537 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...