Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: स्टीव स्मिथ ने स्लिप पर पकड़ा हैरतंगेज कैच, केएल राहुल 84 पर लौटे पवेलियन

VIDEO: स्टीव स्मिथ ने स्लिप पर पकड़ा हैरतंगेज कैच, केएल राहुल 84 पर लौटे पवेलियन

Steve Smith (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम इंडिया पर हावी है। ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के बल पर पहली पारी में 445 रन बनाए।

भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप होते हुए नजर आ रहे हैं। यशस्वी जायसवाल (4), शुभमन गिल (1), विराट कोहली (3), ऋषभ पंत (9) और रोहित शर्मा (10) जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए।

केएल राहुल एक छोर से पारी को संभाले हुए शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन स्टीव स्मिथ की शानदार फील्डिंग के चलते उन्हें 84 पर पवेलियन लौटना पड़ा। स्मिथ के शानदार कैच का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से पकड़ा कैच

भारत की पहली पारी का 43वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आए थे और तीसरी गेंद पर केएल राहुल विकेट गंवा बैठे। राहुल ने कट मारने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और फर्स्ट स्लिप पर तैनात स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।

आपको बता दें, चौथे दिन की पहली गेंद पर स्मिथ ने राहुल का कैच ड्रॉप कर दिया था, लेकिन नाथन लियोन की इस गेंद पर उन्होंने कोई गलती नहीं की। केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन शतक से चूक गए। उन्होंने 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली।

यहां देखें स्टीव स्मिथ के कैच का वीडियो-

रवींद्र जडेजा ने ठोका अर्धशतक

भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते इस वक्त क्रीज पर मौजूद रवींद्र जडेजा और नीतिश कुमार रेड्डी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। जडेजा ने अच्छा खेल दिखाते हुए 82 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है, यह उनके करियर का 22वीं टेस्ट फिफ्टी है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...