Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND 3rd Test, Day 3: तीसरे दिन के बाद मुश्किल में भारत, अभी भी ऑस्ट्रेलिया से इतने रनों से पीछे, पढ़ें दिन के खेल का हाल

AUS vs IND 3rd Test, Day 3: तीसरे दिन के बाद मुश्किल में भारत, अभी भी ऑस्ट्रेलिया से इतने रनों से पीछे, पढ़ें दिन के खेल का हाल

AUS vs IND 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

AUS vs IND 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच BGT 2024-25 का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जा रहा है। खेल का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया था। इस वजह से सिर्फ 13.2 ओवरों का ही खेल हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 405 रन बना लिए थे।

इस स्कोर से आज ऑस्ट्रेलिया ने आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन 45* रन बनाकर नाबाद रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 88 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 117.1 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद कुल 445 रनों पर ऑलआउट हो गई।

तीसरे दिन के बाद मुश्किल में भारतीय टीम

खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम को पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा। हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत मुकाबले में कुछ खास नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 4 रनों के स्कोर पर मिचेल स्टाॅर्क ने मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 1 रन बनाकर स्टार्क के खिलाफ कैच आउट हुए।

तो वहीं इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली से भारतीय टीम को रन बनाने की काफी आस थी, लेकिन कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद से परेशान दिखे, और जोश हेजलवुड के खिलाफ विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को 3 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच थमा बैठे। इसके अलावा आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिर्फ 9 रन बनाकर पैट कमिंस के खिलाफ एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे।

तीसरे दिन के स्टंप के समय तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 17 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 33* और रोहित शर्मा मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक मिचेल स्टार्क को 2 और जोश हेजलवुड व पैट कमिंस को 1-1 सफलता मिली है। बारिश की वजह से तीसरे दिन के आखिरी में कुछ ओवर का खेल नहीं हो पाया।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...