Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जायसवाल के लिए स्टार्क ने तैयार किया था मास्टरप्लान, इस तरह से अपने जाल में फंसाया

VIDEO: जायसवाल के लिए स्टार्क ने तैयार किया था मास्टरप्लान, इस तरह से अपने जाल में फंसाया

Mitchell Starc dismisses Yashasvi Jaiswal

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ब्रिस्बेन के गाबा में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर यशस्वी जयसवाल को सस्ते में आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जयसवाल ने भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने स्टार्क की गेंद पर सीधे मिड विकेट पर मिचेल मार्श को कैच दे बैठे।

मास्टरप्लान के तहत मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को किया आउट

स्टार्क यशस्वी जायसवाल के लिए एक खास प्लान लेकर उतरे थे जिसमें भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फंस गए। मिचेल स्टार्क और ऑस्ट्रेलियाई टीम जानती है कि यशस्वी जायसवाल पहली गेंद से बल्ला चला सकते हैं, अगर उन्हें अपने पाले में बॉल मिली तो वह अपने आप को नहीं रोक पाएंगे। जायसवाल की इस ताकत को ही मिचले स्टार्क ने उनकी कमजोरी बना दिया है।

स्टार्क ने पहली गेंद फुल लेंथ पर डाली जिस पर यशस्वी जायसवाल ने जोर से बल्ला चलाया और गेंद थ र्डमैन की तरफ बाउंड्री के पार चली गई। इसके बाद अगली गेंद उन्होंने मिडिल और ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ डाली जिसपर जायसवाल ने फ्लिक शॉट खेली। स्टार्क ने उनके इस शॉट के लिए शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर लगाया हुआ था और वहां मौजूद मिचेल मार्श ने आसान सा कैच पकड़ जायसवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों के दम पर पहली पारी में 445 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा। वहीं भारत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने पारी में कुल 6 विकेट हासिल किए। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज को 2 और आकाशदीप व नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिली।

भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हुए थे। अब तीसरे ओवर में भारत ने शुभमन गिल का विकेट खो दिया है। दोनों को स्टार्क ने पवेलियन भेजा। शुभमन एक रन बना सके, जबकि यशस्वी ने चार रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत भी जल्दी आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...