Skip to main content

ताजा खबर

Big Bash League 2024-25: सभी फ्रेंचाइजियों का स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग और बाकी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जाने यहां

Brisbane Heat (Photo Source: X/Twitter)

बिग बैश लीग 2024-25 की शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल की विजेता ब्रिसबेन हीट अपना पहला मैच 18 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगी।

आगामी टूर्नामेंट में 40 लीग स्टेज मैच होंगे और उसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ में क्वालीफायर, नॉकआउट और चैलेंजर मैच होंगे। 27 जनवरी को बिग बैश लीग के इस सीजन का महत्वपूर्ण फाइनल मैच खेला जाएगा। पर्थ स्कॉर्चर्स बिग बैश लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने अभी तक पांच बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

सिडनी थंडर फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि डेविड वॉर्नर ने पूरे सीजन के लिए अपने आप को उपलब्ध रखा है। वॉर्नर ने सिडनी थंडर के साथ 3 साल का अनुबंध साइन किया है। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज को बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी थंडर का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि मार्कस स्टोइनिस मेलबर्न स्टार्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

भारत में कहां देख सकते हैं BBL के आगामी सीजन के मुकाबले

बिग बैश लीग (BBL) 2024-25 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किए जाएंगे, जबकि इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotsar ऐप पर होगी।

यह रहा बिग बैश लीग 2024-25 का पूरा स्क्वॉड:

एडिलेड स्ट्राइकर्स:

फैबियन एलेन, जेम्स बैज़ले, कैमरन बॉयस, जॉर्डन बकिंघम, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, ट्रैविस हेड, थॉमस केली, क्रिस लिन, हैरी नील्सन, जेमी ओवरटन, लॉयड पोप, ओली पोप, एलेक्स रॉस, डी आर्सी शॉर्ट, मैट शॉर्ट, हेनरी थॉर्नटन, जेक वेदराल्ड।

ब्रिस्बेन हीट:

टॉम अलसॉप, जेवियर बार्टलेट, मैक्स ब्रायंट, स्पेंसर जॉनसन, उस्मान ख्वाजा, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन मैकस्वीनी, कॉलिन मुनरो, माइकल नेसर, जिमी पीरसन, विल प्रेस्टविज, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्वेपसन, कैलम विडलर, पॉल वाल्टर, जैक वाइल्डर्मथ, जैक वुड।

होबार्ट हरिकेन्स:

इयान कार्लिस्ले, निखिल चौधरी, टिम डेविड, पैडी डूले, जेक डोरान, नाथन एलिस, पीटर हटजोग्लू, शाई होप, वकार सलामखिल, कालेब ज्वेल, क्रिस जॉर्डन, बेन मैकडरमोट, रिले मेरेडिथ, मिच ओवेन, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू वेड, चार्ली वाकिम, मैक राइट।

मेलबर्न रेनेगेड्स:

जैकब बेथेल, जोश ब्राउन, जेवियर क्रोन, हैरी डिक्सन, लॉरी इवांस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मार्कस हैरिस, मैकेंजी हार्वे, हसन खान, नाथन लियोन, फर्गस ओ’नील, केन रिचर्डसन, टॉम रोजर्स, गुरिंदर संधू, टिम सेफर्ट, विल सदरलैंड, जॉन वेल्स, एडम ज़म्पा।

मेलबर्न स्टार्स:

स्कॉट बोलैंड, हिल्टन कार्टराइट, जो क्लार्क, ब्रॉडी काउच, टॉम कुरेन, बेन डकेट, सैम हार्पर, कैंपबेल केलावे, ग्लेन मैक्सवेल, हामिश मैकेंजी, जॉन मेरलो, एडम मिल्ने, उसामा मीर, जोएल पेरिस, टॉम रोजर्स, पीटर सिडल, मार्क स्टेकेटी, मार्कस स्टोइनिस, डग वॉरेन, ब्यू वेबस्टर।

पर्थ स्कॉर्चर्स:

एश्टन एगर, फिन एलन, महली बियर्डमैन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कूपर कोनोली, सैम फैनिंग, आरोन हार्डी, निक हॉब्सन, मैथ्यू हर्स्ट, जोश इंगलिस, ब्राइस जैक्सन, कीटन जेनिंग्स, मैट केली, मिच मार्श, लांस मॉरिस, झे रिचर्डसन, मैथ्यू स्पूर्स, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाई।

सिडनी सिक्सर्स:

सीन एबॉट, जैक्सन बर्ड, जफर चौहान, जोएल डेविस, बेन द्वारशियस, जैक एडवर्ड्स, मोइसेस हेनरिक्स, अकील हुसैन, डैनियल ह्यूजेस, हेडन केर, बेन मैनेंटी, टॉड मर्फी, कुर्टिस पैटरसन, मिच पेरी, जोश फिलिप, जॉर्डन सिल्क, स्टीवन स्मिथ, जेम्स विंस।

सिडनी थंडर:

वेस एगर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स, ओली डेविस, लॉकी फर्ग्यूसन, मैथ्यू गिलक्स, क्रिस ग्रीन, लियाम हैचर, सैम कोंस्टास, निक मैडिनसन, नाथन मैकएंड्रयू, शेरफेन रदरफोर्ड, विलियम साल्ज़मैन, डैनियल सैम्स, जेसन सांघा, तनवीर सांघा, डेविड वार्नर।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...