Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई फैंस के निशाने पर आए सिराज, गाबा में फिर से किया तेज गेंदबाज को BOO

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई फैंस के निशाने पर आए सिराज, गाबा में फिर से किया तेज गेंदबाज को BOO

Mohammed Siraj (Photo Source: X)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के बीच नोंक-झोंक कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों टीमों के बीच ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन फैंस ने सिराज की हूटिंग की। सिराज जब गेंदबाजी कर रहे थे तब स्टैंड्स में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई फैंस उनकी हूटिंग करने लगे। बता दें कि, सिराज और ट्रेविस हेड के बीच एडिलेड टेस्ट के दौरान नोकझोंक हुई थी।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सिराज की ऑस्ट्रेलिया में हूटिंग हुई है। हेड से नोकझोंक होने के बाद एडिलेड में भी फैंस ने भारतीय तेज गेंदबाज के साथ इसी तरह का व्यवहार किया था। उस वक्त भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था कि हेड से नोकझोंक के बाद सिराज की हूटिंग होना उम्मीद के मुताबिक है।

एडिलेड टेस्ट के दौरान ट्रैविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच हुई थी नोंकझोंक

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान हेड धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे और 140 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 82वें ओवर में सिराज ने हेड को बोल्ड किया और भारत को राहत की सांस दिलाई। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हो गए थे।

हेड को आउट करने के बाद हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया था। उसके बाद से ऑस्ट्रेलियाई फैंस लगातार सिराज को बू कर रहे हैं।

सिराज और हेड के बीच नोकझोंक के कारण आईसीसी ने इन दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया था। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा था, जबकि दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़े गए थे। हेड पर जुर्माना नहीं लगा था, लेकिन उन्हें फटकार लगाई थी।

আরো ताजा खबर

क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान

2011 World Cup (Image Credit- Twitter) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का महत्व और बढ़ेगा, जबकि वनडे क्रिकेट...

वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका...

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित...

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...