Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli और Rohit का अभ्यास देख फैन्स का फूट पड़ा गुस्सा, कर डाले कुछ तीखे कमेंट्स

Virat Kohli And Rohit (Photo Source: Instagram)

एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया और फैन्स को Virat Kohli और Rohit Sharma से काफी उम्मीदें थी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने उन उम्मीदों पर आसानी से पानी फेर दिया। ऐसे में अब तीसरे टेस्ट मैच की बारी है, जिसे लेकर रोहित और विराट ने इस टेस्ट मैच के लिए अभी से कड़ा अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

कितने रन बनाए थे दूसरे टेस्ट मैच में Virat Kohli और Rohit ने?

एडिलेड टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला गया था, जहां इस मैच की दोनों पारियों में Virat Kohli और Rohit Sharma ने मेजबान गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया था। इस दौरान विराट ने 7 और 11 रन की पारी खेली थी, तो कप्तान रोहित के बल्ले से पहली पारी  में 3 रन निकले थे और दूसरी पारी में वो 6 रन बनाकर आउट हो गए थे।

फैन्स को Virat Kohli और Rohit का अभ्यास भी पसंद नहीं आ रहा

*हाल ही में Virat और Rohit का नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए वीडियो आया था।
*इस दौरान विराट काफी संभल कर खेल रहे थे, तो रोहित थोड़ा संघर्ष करते दिखे।
*फैन्स ने कमेंट किया- क्या फायदा इतने अभ्यास का, जब शून्य पर आउट होने है।
*वहीं एक फैन ने तंज कसते हुए कमेंट किया- मैच के दौरान बल्ले पर जंग लग जाती है ।

Virat Kohli और Rohit के अभ्यास का वीडियो आप भी देखो

टीम इंडिया Chill मूड में नजर आ रही है बॉस

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पुजारा ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया था

दूसरी ओर टेस्ट क्रिकेट में लगातार रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी है, इसे लेकर Cheteshwar Pujara ने भी बयान दिया था। पुजारा ने कहा था कि- मैं चाहूंगा कि रोहित जल्द से जल्द पुरानी लय में वापसी करें, जब वो 22 गज पर रन बनाएंगे तो उनकी कप्तानी में काफी फर्क दिखेगा। आगे पुजारा ये भी बोला था कि- जब एक कप्तान बल्लेबाजी की लय में नहींं होता, तो उसका असर उसकी कप्तानी में भी दिखता है और रोहित अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनको पता है बल्लेबाजी में कैसे रन करने हैं।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...