Skip to main content

ताजा खबर

बद से बदतर होता जा रहा है बाबर आजम का फॉर्म, लेफ्ट-ऑर्म पेसर के खिलाफ ऐसा है औसत

बद से बदतर होता जा रहा है बाबर आजम का फॉर्म, लेफ्ट-ऑर्म पेसर के खिलाफ ऐसा है औसत

Babar Azam (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को 11 रनों से हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर टीम और अपने फैंस को निराश करने का काम किया। बाबर डक पर पवेलियन लौटे। क्वेना मफाका की गेंद पर वह डीप थर्ड मैन पर एंडिले सिमलेन को कैच थमा बैठे, इसी के साथ लेफ्ट-आर्म पेसर के खिलाफ उनका औसत और ज्यादा खराब हो गया है। आइए आपको आंकड़ों के जरिए बताते हैं-

लेफ्ट-आर्म पेसर के खिलाफ ऐसा है बाबर आजम का औसत

बाबर आजम ने 7 सितंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से 2022 तक टी20 में लेफ्ट-ऑर्म पेसर के खिलाफ उनका औसत 32.83 का था। लेकिन 2022 से अब तक की बात करें तो लेफ्ट-ऑर्म पेसर के खिलाफ उनका औसत 13.35 का हो गया है।

बाबर आजम का मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है, उन्होंने पिछले 10 टी20 मैचों में 26.34 के औसत, 115.60 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 234 रन बनाए हैं। बाबर को 6 पारियों में अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वह इसे बड़ा नहीं बना पाए। सोशल मीडिया पर फैंस इस वक्त पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को टीम से ड्रॉप करने की मांग कर रहे हैं।

SA vs PAK पहले टी20 मैच का हाल-

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच की बात करें तो मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। डेविड मिलर ने 40 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली थी। वहीं, जॉर्ज लिंडे ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 62 गेंदों में 74 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान परर 172 रन ही बना पाई।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 3 बल्लेबाज 

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) 7 फरवरी को शुरू हुआ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज लगभग खत्म होने को है। 20 दिसंबर को ओमान बनाम ऑस्ट्रेलिया...

SL vs ZIM: सिकंदर रजा चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर किया एक और उलटफेर

T20 WC 2026, ZIM vs SL: Sikandar Raza (image via getty) गुरुवार को कोलंबो में ग्रुप B टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह...

SM Trends: 19 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल की एक वीडियो को पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर...

AFG vs CAN: कनाडा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है, प्लेइंग 11 पर एक नजर डालें

AFG vs CAN (image via getty) T20 वर्ल्ड कप कैंपेन के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा ने अफगानिस्तान को पहले बैटिंग करने के लिए कहा है, जिससे कोच...