Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद, WTC पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंची साउथ अफ्रीका, पढ़ें बड़ी खबर 

श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद, WTC पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंची साउथ अफ्रीका, पढ़ें बड़ी खबर 

South Africa Test Team (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका का साउथ अफ्रीका दौरा Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क में हुए दूसरे टेस्ट मैच के साथ ही खत्म हो गया। बता दें इस मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 109 रनों से हराकर, टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।

तो वहीं इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पाॅइंट्स टेबल (WTC Ponits Table) में प्रोटीज टीम को बड़ा फायदा पहुंचा है। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका इस टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

साउथ अफ्रीका के अब खेले गए 10 मैचों बाद 76 अंक हो गए हैं, जबकि उसका पाॅइंट प्रतिशत 63.33 का है। दूसरे नंबर पर 102 पाॅइंट और 60.71 प्रतिशत अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया है। तो भारतीय टीम खेले गए 16 मैचों के बाद 110 अंक और 57.29 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको दूसरे टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 358 रन बनाए। पहली पारी में साउथ अफ्रीका के लिए रियान रिकलटन (101) और विकेटकीपर कायल वीरेयन (105) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेली। इसके बाद, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पहली पारी में सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 89 रनों की पारी खेली।

इसके बाद पहली पारी में 30 रनों की बढ़त लेने के बाद, साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 317 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 69.1 ओवर बाद 238 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 109 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में स्पिनर केशव महाराज ने 5 विकेट हासिल किए, तो कागिसो रबाडा और डेन पीटरसन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मार्को यान्सेन को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...