Skip to main content

ताजा खबर

वेलिंगटन में गस एटकिंसन ने ली हैट्रिक, साथ ही इन सभी उपलब्धियों को टेस्ट क्रिकेट में हासिल करने वाले बने सातवें खिलाड़ी

वेलिंगटन में गस एटकिंसन ने ली हैट्रिक, साथ ही इन सभी उपलब्धियों को टेस्ट क्रिकेट में हासिल करने वाले बने सातवें खिलाड़ी

Gus Atkinson (Pic Source-X)

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव बनाया हुआ है। बता दें कि, इंग्लैंड की ओर से दूसरे टेस्ट के खेल के दूसरे दिन शानदार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने हैट्रिक लेकर अविश्वसनीय उपलब्धि को अपने नाम किया है।

उन्होंने खेल के दूसरे दिन नाथन स्मिथ को बोल्ड किया। नाथन स्मिथ ने इस मैच में 14 रन बनाए। इसी ओवर की अगली गेंद पर उन्होंने मैट हेनरी को भी आउट किया। शानदार तेज गेंदबाज ने Tim Southee को एलबीडब्ल्यू कर अपनी हैट्रिक पूरी की। गस एटकिंसन ने पहली पारी में कुल 4 विकेट झटके।

बता दें कि, इसी साल गस एटकिंसन ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा था। यही नहीं गस एटकिंसन ने इसी साल टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल और 10 विकेट हॉल भी पूरा किया। गस एटकिंसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सांतवे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने इन चारों ही उपलब्धि को अपने नाम किया है।

इंग्लैंड ने 533 रनों की बढ़त बना ली है

दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 280 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड टीम अपनी पहली पारी में 125 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में बेन डकेट ने 92 रन बनाए जबकि जैकब बेथेल ने 96 रनों का योगदान दिया। जो रूट ने अभी तक 73* रन बना लिए हैं जबकि कप्तान बेन स्टोक्स 35* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 533 रन की बढ़त बना ली। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...