Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी ने मानी पाकिस्तान की शर्त, 2027 तक लागू रहेगा हाइब्रिड मॉडल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू में होंगे आयोजित

आईसीसी ने मानी पाकिस्तान की शर्त, 2027 तक लागू रहेगा हाइब्रिड मॉडल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू में होंगे आयोजित

Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने यह फैसला लिया है कि आगामी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेली जाएगी और टीम इंडिया के मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर के बीच में हुई बैठक के बाद लिया गया।

पिछली काफी समय से इस चीज पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी थी की टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। अहम मुद्दों पर बातचीत करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि आगामी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा।

द टेलीग्राफ के मुताबिक आईसीसी के सूत्र ने कहा कि, ‘सभी पार्टी ने इस चीज पर हामी भर दी है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा और टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी। सभी लोगों के लिए यह Win-Win परिस्थिति है।’

आईसीसी ने चैंपियनशिप 2025 के हाइब्रिड मॉडल की पुष्टि की

बता दें कि, पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह आईसीसी की पिछली बैठक में बहिष्कार की धमकी वापस लेते हुए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी और 2031 तक अपने लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने 2027 तक अपनी सभी प्रतियोगिताओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। इस अवधि के दौरान भारत अगले साल अक्टूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

इसका मतलब यह भी है की टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच न्यूट्रल वेन्यू में आयोजित होंगे। सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ही नहीं बल्कि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जो इंडिया में आयोजित किया जाना है और टी20 पुरुष 2026 वर्ल्ड कप के मैच भी न्यूट्रल वेन्यू में ही खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...

6 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में सीएसके ने डीसी को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के...