Skip to main content

ताजा खबर

पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ को लगी गंभीर चोट

पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ को लगी गंभीर चोट

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगातार दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। एक के बाद एक टीम के प्लेयर्स लगातार चोटिल हो रहे हैं। सीरीज शुरू होने से पहले कैमरोन ग्रीन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद मिचेल मार्श चोटिल हो गए और वे पिंक बॉल टेस्ट मैच में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ग्रोइन इंजरी के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हैं।

इस बीच टीम को एक और बड़ा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा है। पिंक बॉल टेस्ट से पहले नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए और अब उनका अगले मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि स्मिथ का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है।

यह भी पढ़े:- पिंक गेंद को समझना कभी-कभी बहुत ही मुश्किल हो जाता है: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

Steve Smith को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट

रेवस्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार 3 दिसंबर को नेट्स में स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उनको मार्नस लाबुशेन थ्रो डाउन करा रहे थे। स्मिथ लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक गेंद उनके दाएं हाथ की उंगलियों पर जाकर लगी। वे दर्द में नजर आए। उन्होंने अपने ग्लव्स निकाले और जल्द फीजियो को बुलाया। फीजियो ने नेट्स में स्टीव स्मिथ को देखा और उन्हें नेट्स से बाहर ले जाया गया।

उम्मीद की जा रही है कि वे अगले दिन नेट्स में नजर आ सकते हैं। अगर चोट गंभीर हुई तो फिर उनको कुछ दिन आराम की सलाह दी जा सकती है और वे दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल के लिए एहतियातन तौर पर उनको नेट्स से दूर रखा गया है। इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोई जानकारी नहीं दी है।

अगर स्मिथ के हाथ में दर्द ज्यादा समय तक रहता है तो उनको स्कैन के लिए भी ले जाया जा सकता है। अगर प्राथमिक उपचार से उनको फायदा मिलता है तो वे प्रैक्टिस सेशन में बुधवार या गुरुवार को लौट सकते हैं। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार 6 दिसंबर से खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...