Skip to main content

ताजा खबर

पिंक बॉल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का प्रदर्शन, कैसे हैं उनके आंकड़े, जानिए यहां

पिंक बॉल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का प्रदर्शन, कैसे हैं उनके आंकड़े, जानिए यहां

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब तक तीन डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि, अभी तक इन तीन टेस्ट मैच में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी उनके बल्ले से नहीं निकली है। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि पिंक बॉल से हिटमैन रोहित शर्मा के आंकड़े कैसे हैं, क्योंकि वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे और सीधे दूसरा टेस्ट मैच में खेलने वाले हैं, जो पिंक बॉल से खेला जाएगा।

ऐसे में उन पर दबाव होगा और प्रैक्टिस गेम का एक दिन पहले ही बारिश के कारण धुल गया था और दूसरे दिन जब रोहित को मौका मिला तो वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। पिंक बॉल के खिलाफ बल्लेबाजी करना बैट्समैन के लिए काफी कठिन होता है और इसी वजह से एडिलेड में बैटिंग करने के दौरान रोहित शर्मा पर काफी दबाव होगा।

Pink Ball टेस्ट मैच में Rohit Sharma का प्रदर्शन

रोहित शर्मा के पिंक बॉल टेस्ट मैच के आंकड़ों की बात करें तो वे अभी तक तीन पिंक बॉल मैच खेले हैं। इनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 66 रन है। भारत के लिए अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने पिंक बॉल से शतक जड़ा है। वह हैं विराट कोहली। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था, जो ईडन गार्डन में खेला गया था।

वहीं, रोहित शर्मा तीन मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक जड़ पाए हैं। उनका औसत 43.3 का है। उन्होंने कुल रन 173 बनाए हैं। ऐसे में अगर भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला जीतना है तो रोहित शर्मा को अपने अनुभव का इस्तेमाल करके बड़ी पारी खेलनी होगी। ऐसे में आगामी पिंक बॉल टेस्ट मैच में रोहित बल्ले से एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

भारत और प्राइम मिनिस्टर XI के बीच कैनबरा में दो दिवसीय डे-नाइट वॉर्म-अप मैच खेला गया, जिसमें एक दिन का खेल बारिश में धुला और 1 दिसंबर को खेले गए इस मैच में भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में गेंदबाजी में हर्षित राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं बैटिंग में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने कुछ अच्छी पारियां खेली।

यह भी पढ़े:- “रोहित के लिए छह नंबर पर बैटिंग करना टीम के हित में नहीं होगा”- पिंक बॉल टेस्ट से पहले हरभजन का बड़ा बयान

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...