Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: LSG ने पूरन, मयंक और बिश्नोई को रिटेन करने का बनाया पूरा प्लान, केएल राहुल का पत्ता कटना तय

IPL 2025: LSG ने पूरन, मयंक और बिश्नोई को रिटेन करने का बनाया पूरा प्लान, केएल राहुल का पत्ता कटना तय

LSG (Pic source-X)

आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को रिटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा, मोहसिन खान और आयुष बडोनी को अनकैप्ड खिलाड़ियों के रूप में रिटेन किया जाना तय है।

वहीं चौंकाने वाली खबर यह है कि केएल राहुल को फ्रेंचाइजी रिटेन करने के मूड में नहीं है। बता दें कि राहुल ने 2022 में फ्रेंचाइजी की स्थापना के बाद से लखनऊ टीम की कप्तानी की है। पिछले सीजन फ्रेंचाइजी मालिक और केएल राहुल के बीच बहस देखने को मिली थी और तभी से ये खबरें है कि वह LSG का साथ छोड़ देंगे।

पांच अपेक्षित रिटेंशन के बाद LSG के पास नीलामी में एक आरटीएम कार्ड भी उपलब्ध होगा। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इन पांचों खिलाड़ियों को रिटेन करने में कितनी रकम खर्च की गई है। बताया जा रहा है कि एलएसजी के पर्स से कुल 51 करोड़ रुपये कम हो जाएंगे। हालांकि, अगर राशि 51 करोड़ से अधिक है, तो वह 120 करोड़ के मूल पर्स से कम होगा।

निकोलस पूरन फ्रेंचाइजी के पहली पसंद

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, निकोलस पूरन LSG के लिए पहली पसंद होंगे और उनके बाद मयंक यादव और रवि बिश्नोई होंगे। ऐसी भी खबरें आई थीं कि केएल राहुल को रिटेन नहीं किया गया है तो इसे देखते हुए पूरन को आईपीएल 2025 के लिए टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 16 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था और तब से वह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह आगे सबसे महंगे रिटेन होने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं।

इसके अलावा, आईपीएल 2024 में अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव पर कई फ्रेंचाइजी की नजरें हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अपने पहले दो आईपीएल मैचों में 150 KPH की गति के साथ दो प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीते। हालांकि, चोट के कारण वह सीजन में केवल चार मैच ही खेले और अगर उन्हें रिटेन किया जाता है, तो लखनऊ को उम्मीद होगी कि 2025 में स्थिति अलग हो सकती है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...