Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 24 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 24 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Gautam Gambhir And Virat (Image Credit- Twitter X)

1) ‘2-3% जीतने का मौका’ भारत की पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दर्ज की जीत को याद करते हुए रोहित और सूर्या

2022 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत को याद करते हुए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आईसीसी द्वारा शेयर की गई वीडियो के अनुसार सूर्या ने इस जीत को याद करते हुए कहा- जब हम चार रन पर थे, मैं डगआउट में बैठा था। मैंने स्क्रीन देखी और जीत की भविष्यवाणी करने वाले ने केवल 2 से 3 प्रतिशत दिखाया और फिर विराट और हार्दिक ने वहां बहुत अच्छी साझेदारी की। इसने सब कुछ बदल दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ‘बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम अब भी आगे हैं’ तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद केशव महाराज

 बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद, केशव महाराज ने टाइम्स लाइव के हवाले से कहा- बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाजी की और थोड़ी इस्तेमाल की गई गेंद से स्थितियां थोड़ी बेहतर हो गई, लेकिन मैं कहूंगा कि हम अभी भी आगे हैं। उनके पास बढ़त है, लेकिन हमें तीन विकेट लेने हैं। महाराज ने आगे कहा- इसलिए हम उन्हें जितना संभव हो सके जल्दी रोकना चाहते हैं, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि हमने अपनी पहली पारी में बल्ले से जो अच्छा काम किया है, उसे देखते हुए हम पाउंड सीट पर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि आज जिम्बाब्वे का सामना आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका सब रीजनल क्वालिफायर बी में जांबिया से सामना हुआ। इस मैच में जिम्बाब्वे ने कप्तान सिकंदर रजा द्वारा 43 गेंदों में 7 चौके और 15 छक्कों की मदद से खेली गई 133* रनों की नाबाद पारी के दम पर, टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IND vs NZ 2024: केन विलियमसन की इंजरी को लेकर कप्तान टाॅम लाथम ने दिया बड़ा अपडेट

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, कप्तान टाॅम लाथम ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यह केन की फिटनेस को लेकर दिन प्रतिदिन की बात है। उम्मीद है कि वह जल्द ही तैयार रहेगा। वह स्पष्ट रूप से घर पर मेडिकल टीम के साथ मिलकर काम कर रहा है, और यह बस थोड़ा इंतजार करने जैसा है। उम्मीद है, दूसरे टेस्ट के बाद हमें कुछ और पता चलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

5) Ranji Trophy 2024-25: तीन मैचों की मेजबानी करेगा बिहार का मोइन-उल-हक स्टेडियम

Ranji Trophy 2024-25 11 अक्टूबर से शुरू हुआ है। अब तक टूर्नामेंट के दो राउंड खेले जा चुके हैं, तीसरा राउंड 26 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार का मोइन-उल-हक स्टेडियम रणजी ट्रॉफी के तीन मैचों की मेजबानी करेगा। ये मैच अक्टूबर-नवंबर और जनवरी 2025 में खेले जाएंगे। यह वेन्यू वर्तमान में बिहार की स्टेट टीम का घरेलू मैदान है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) अगर BGT 2024 को शमी मिस करते हैं तो उनकी जगह मयंक यादव को टीम में शामिल करना चाहिए: ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली फॉक्स क्रिकेट को बताया कि, ‘मेरे साथ सबसे अच्छी बात यह है कि मैं आईपीएल में लगातार काम करता हूं और मैंने कई अच्छे युवा भारतीय खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा है। मयंक यादव को मैंने उनके पहले मैच में देखा था और युवा खिलाड़ी ने अपने पहले ही मैच में 157 KMPH की गति से गेंदबाजी की थी। फ्रेंचाइजी को उन्हें थोड़ा और जल्दी मौका देना चाहिए था। (पढ़ें पूरी खबर)

7) ICC Test Rankings: ऋषभ पंत ने रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, कोहली को छोड़ा पीछे, हिटमैन-गिल को हुआ नुकसान

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट बैटिंग रैकिंग में बड़ा इजाफा हुआ है। वह विराट कोहली को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को तगड़ा नुकसान हुआ है। ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट 917 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) साथी खिलाड़ियों के साथ Chill करने निकले Tilak Varma, स्टाइलिश लुक में लग रहे थे काफी Cool

Tilak Varma ने बेहद कम समय में खुद को साबित कर दिखाया है इंटरनेशनल लेवल पर, ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस खिलाड़ी पर पूरा भरोसा हो गया है। जिसे देखते हुए तिलक इस समय जारी Emerging Asia Cup 2024 में इंडिया ए टीम की कप्तानी कर रहे है और उनकी कप्तानी में टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। साथ ही तिलक काफी खुश हैं और उन्होंने इंस्टा पर इस खुशी का इजहार किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Rohit और Virat ने कर दिया ऐसा काम, अब नेट गेंदबाज जप रहा है बस इन दोनों का ही नाम

भारत का हर एक युवा खिलाड़ी Rohit Sharma और Virat की तरह क्रिकेट की दुनिया में सफल होना चाहता है, साथ ही इनमें से कुछ लकी खिलाड़ियों को बतौर नेट गेंदबाज रोहित और विराट को गेंदबाजी करने का मौका मिलता है। इसी कड़ी में एक नेट गेंदबाज ने इन दोनों दिग्गजों से जुड़ी एक खास चीज सोशल मीडिया पर शेयर की है, आपको भी काफी पसंद आएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

10) विराट के साथ काफी खुश रहते हैं Gautam Gambhir, दोनों करते हैं जमकर मजाक-मस्ती

टीम इंडिया के हेड कोच बनने से पहले और हेड कोच बनने के बाद, Gautam Gambhir लगातार कुछ ना कुछ बेबाक बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वो अपनी टीम के खिलाड़ियों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं, दूसरी ओर विराट के साथ उनकी दोस्ती समय के साथ गहरी होती जा रही है और दोनों की कुछ बड़ी प्यारी तस्वीरें सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...