Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2024: केन विलियमसन की इंजरी को लेकर कप्तान टाॅम लाथम ने दिया बड़ा अपडेट 

IND vs NZ 2024: केन विलियमसन की इंजरी को लेकर कप्तान टाॅम लाथम ने दिया बड़ा अपडेट 

Tom Latham and Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) इंजरी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे।

साथ ही विलियमसन अब पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। वह इस समय ग्रोइन इंजरी से रिकवर हो रहे हैं और विलियमसन के तीसरे टेस्ट मैच में भी खेलने पर संदेह बना हुआ है। कप्तान टॉम लाथम ने पुष्टि की है कि वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी की अभी कोई तय समय सीमा नहीं है।

साथ ही 32 वर्षीय कप्तान ने बताया कि विलियमसन की प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है, और वह मेडिकल टीम के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता के बारे में पुणे मैच के बाद ही फैसला किया जाएगा।

टाॅम लाथम ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, कप्तान टाॅम लाथम ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यह केन की फिटनेस को लेकर दिन प्रतिदिन की बात है। उम्मीद है कि वह जल्द ही तैयार रहेगा। वह स्पष्ट रूप से घर पर मेडिकल टीम के साथ मिलकर काम कर रहा है, और यह बस थोड़ा इंतजार करने जैसा है। उम्मीद है, दूसरे टेस्ट के बाद हमें कुछ और पता चलेगा।

टाॅम लाथम द्वारा दिए बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विलियमसन अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इसके बाद उनके मुंबई के वानखेड़े में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने पर भी संदेह बना हुआ है। देखने लायक बात होगी कि विलियमसन कितनी जल्दी फिट होने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...