Skip to main content

ताजा खबर

अगर BGT 2024 को शमी मिस करते हैं तो उनकी जगह मयंक यादव को टीम में शामिल करना चाहिए: ब्रेट ली

अगर BGT 2024 को शमी मिस करते हैं तो उनकी जगह मयंक यादव को टीम में शामिल करना चाहिए: ब्रेट ली

Mayank Yadav (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव से काफी खुश है। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। मयंक यादव के पास यह काबिलियत है कि वो लगातार 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं और बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

ब्रेट ली के मुताबिक भारतीय टीम को आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मयंक यादव को भी स्क्वॉड में शामिल करना चाहिए। ब्रेट ली के मुताबिक अगर मोहम्मद शमी इस टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो मयंक यादव को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम मैनेजमेंट मयंक यादव पर भी कड़ी निगरानी रख रही है और अगर वो पूरी तरह से फिट रहते हैं तो उन्हें भी टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।

ब्रेट ली ने फॉक्स क्रिकेट को बताया कि, ‘मेरे साथ सबसे अच्छी बात यह है कि मैं आईपीएल में लगातार काम करता हूं और मैंने कई अच्छे युवा भारतीय खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा है। मयंक यादव को मैंने उनके पहले मैच में देखा था और युवा खिलाड़ी ने अपने पहले ही मैच में 157 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी की थी। फ्रेंचाइजी को उन्हें थोड़ा और जल्दी मौका देना चाहिए था।

भारत के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं होती है कि किसी खिलाड़ी ने ज्यादा क्रिकेट खेला है या बिल्कुल भी नहीं खेला है। अगर खिलाड़ी तैयार है तो उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाता है और मैं भी इस चीज से काफी खुश हूं। मैं यह बता सकता हूं कि अगर आप 135-140 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं तो बल्लेबाजों को भी ठीक लगता है लेकिन अगर आप और तेज गति से गेंदबाजी कर रहे हैं तो उनको परेशानी होती है। मयंक यादव Complete Package है और अगर मोहम्मद शमी तैयार नहीं होते हैं तो उन्हें टीम में शामिल कर लेना चाहिए।’

मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं: ब्रेट ली

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘अश्विन भी 600 विकेट के पास पहुंच रहे हैं और जब स्पिन की बात आती है तो उनसे बेहतरीन गेंदबाज और कोई नहीं है। यही नहीं नई गेंद से भी अश्विन गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि अगर टीम इंडिया को मैच जीतना है तो शमी के ऊपर काफी जिम्मेदारी होगी।

जसप्रीत बुमराह को हम सब जानते हैं और वो अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी टीम के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। नई गेंद से मोहम्मद सिराज भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...