Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: तीन मैचों की मेजबानी करेगा बिहार का मोइन-उल-हक स्टेडियम

Ranji Trophy 2024-25: तीन मैचों की मेजबानी करेगा बिहार का मोइन-उल-हक स्टेडियम

Ranji Trophy 2024 (Pic Source-Twitter)

Ranji Trophy 2024-25 11 अक्टूबर से शुरू हुआ है। अब तक टूर्नामेंट के दो राउंड खेले जा चुके हैं, तीसरा राउंड 26 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार का मोइन-उल-हक स्टेडियम रणजी ट्रॉफी के तीन मैचों की मेजबानी करेगा। ये मैच अक्टूबर-नवंबर और जनवरी 2025 में खेले जाएंगे। यह वेन्यू वर्तमान में बिहार की स्टेट टीम का घरेलू मैदान है।

Ranji Trophy 2024-25: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कही यह बात

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी इस वेन्यू पर रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी का अवसर मिलने से बहुत खुश हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार राकेश तिवारी ने कहा,

हम मोइन-उल-हक स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। हम खिलाड़ियों को उनके घरेलू मैदान पर खेलते हुए देखकर उत्साहित हैं। हमें यह भी विश्वास है कि बिहार की टीम आगामी घरेलू मैचों में कड़ी टक्कर देगी।

बिहार की टीम ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। टीम 26 अक्टूबर से अपने घरेलू चरण के पहले मैच में कर्नाटक का सामना करेगी।

बिहार सरकार बीसीसीआई के साथ MoU पर करेगी साइन

बिहार सरकार वेन्यू के रेनोवेशन के लिए बीसीसीआई के साथ एक Memorandum of Understanding (समझौता ज्ञापन) (MoU) पर साइन करने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने पुनर्विकास (Redevelopment) पूरा होने के बाद वेन्यू की भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन किया और अपग्रेडेशन प्रोसेस के लिए एक अनुमान भी लगाया। मंगलवार को कैबिनेट ने बीसीसीआई के साथ MoU पर साइन करने के लिए राज्य के खेल विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे यह वेन्यू अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तब्दील हो जाएगा, जहां अन्य खेल गतिविधियों के साथ-साथ डे-नाइट के मैच भी आयोजित किए जाएंगे।

আরো ताजा खबर

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...