Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: KL Rahul को रिलीज कर सकती है LSG, स्ट्राइक रेट बनी फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का कारण

IPL 2025 KL Rahul को रिलीज कर सकती है LSG स्ट्राइक रेट बनी फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का कारण
KL RAHUL (Pic Source BCCI/IPL)लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और किनको रिलीज करने वाली है, ये सवाल इस वक्त सभी फैंस के मन में आ रहा है। इस बीच फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेंशन को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है। रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ड्राफ्ट से पिक गए केएल राहुल को लखनऊ की फ्रेंचाइजी रिलीज करने वाली है।

वहीं, युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को रिटेन किया जा सकता है। मयंक यादव ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था तो ऐसे में उन्हें रिटेन करने के लिए लखनऊ की फ्रेंचाइजी को अच्छी रकम रिटेन करनी होगी। वे कम से कम 11 करोड़ रुपये रिटेन होकर कमा सकते हैं।

मयंक यादव के अलावा रवि बिश्नोई और निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन कर सकती है। इनके अलावा अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर एलएसजी आयुष बदोनी और लेफ्ट आर्म पेसर मोहसिन खान को अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल कर सकती है। वहीं, टीम के कप्तान केएल राहुल समेत बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

यहाँ देखे:- IPL 2025: गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे पार्थिव पटेल, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

KL Rahul को लेकर IPL के एक सूत्र ने दिया बड़ा बयान

अगर टीम चाहेगी तो उनको आरटीएम कार्ड के जरिए ऑक्शन से पिक कर सकती है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट उनके आंकड़ों से खुश नहीं है। टीम मैनेजमेंट के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा चिंता का विषय है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि, “टीम के नए मेंटॉर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर सहित एलएसजी के मैनेजमेंट ने उनके आंकड़ों का विश्लेषण किया है और यह सामने आया है कि टीम लगभग सभी मैच हार गई है, जहां केएल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की और रन बनाए।

यह दर्शाता है कि उनका स्ट्राइक रेट खेल की गति से मेल नहीं खाता है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ, स्कोर अधिक हो रहे हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति को शीर्ष क्रम में इतने लंबे समय तक कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहने देने को जोखिम नहीं उठा सकते।”

यहाँ देखे:- IPL 2025: हार्दिक-बुमराह नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के पहले रिटेंशन होंगे रोहित शर्मा, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...