Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले Dale Steyn ने छोड़ा SRH का साथ, किसी और फ्रेंचाइजी के साथ आएंगे नजर

IPL 2025 से पहले Dale Steyn ने छोड़ा SRH का साथ किसी और फ्रेंचाइजी के साथ आएंगे नजर

Dale Steyn (Photo Source: X/Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन IPL 2025 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के डगआउट में नजर नहीं आएंगे। डेल स्टेन ने मेगा ऑक्शन से पहले ही टीम का साथ छोड़ दिया है। डेल स्टेन एसआरएच के बॉलिंग कोच थे, लेकिन अब वे किसी और फ्रेंचाइजी के साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वे SA20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्टर फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप में टीम के कोचिंग स्टाफ में बरकरार रहेंगे।

IPL 2025 से पहले Dale Steyn ने छोड़ा SRH का साथ

इस खबर को साझा करते हुए डेल स्टेन ने X पर लिखा कि, “आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में उनके साथ कुछ सालों तक काम करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद। दुर्भाग्य से, मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा। हालांकि, मैं दक्षिण अफ्रीका में SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा।”

बता दें कि इस साल की शुरुआत में डेल स्टेन व्यक्तिगत कारणों की वजह से आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में SRH ने हेड कोच डेनियल विटोरी के साथ काम करने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फ्रैंकलिन को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। अपने खेल के दिनों में डेल स्टेन तीन फ्रेंचाइजियों का हिस्सा रहे थे।

उन्होंने डेक्कन चार्जर्स और गुजरात लायंस (अब नहीं है) के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का भी प्रतिनिधित्व किया था। वे आखिरी बार 2020 में आईपीएल खेलते हुए नजर आए थे और फिर 2022 में उन्हें SRH का बॉलिंग कोच बनाया गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक एकमात्र अपना खिताब आईपीएल 2016 में जीता है।

आईपीएल 2024 के फाइनल में SRH को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर से हार मिली थी। 2018 में यह टीम रनर अप रही थी और इसके बाद से उनका पहला आईपीएल फाइनल था। टीम के पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी कोचिंग स्टाफ में डेनियल विटोरी और फ्रेंकलिन को रिटेन कर सकती है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...