Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं संजय मांजरेकर, सेलेक्टर्स को दी अहम सलाह 

मोहम्मद शमी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं संजय मांजरेकर, सेलेक्टर्स को दी अहम सलाह 

Sanjay Manjrekar and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के बिना ही, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलती हुई नजर आएगी, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले मैच से होगी।

हालांकि, इस सीरीज के शुरू होने से पहले इस बात की संभावना थी कि शमी इस सीरीज के जरिए क्रिकेट में वापसी करेंगे, क्योंकि पिछले साल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे।

कीवी टीम के खिलाफ सीरीज से पहले वह फिट भी हो गए थे, लेकिन आखिरी समय पर घुटने पर सूजन की वजह से वह इस दौरे से बाहर हो गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने इसको लेकर हाल में ही बयान भी दिया है।

दूसरी ओर, शमी भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के दौरान एक अहम गेंदबाज होने वाले हैं। लेकिन अब शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने बड़ा बयान दिया है।

Sanjay Manjrekar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही क्रिकट्रैकर के साथ स्पेशल इंटरव्यू में मांजरेकर ने शमी को लेकर कहा- मैं कहूंगा कि आप सिर्फ उनकी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। मैच फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर वह शारीरिक रूप से फिट है और अगर उसे लगता है कि वह प्रति पारी 30 ओवर गेंदबाजी कर सकता है, तो सीधे शमी को साथ ले जाएं।

मांजरेकर ने आगे कहा- अगर आप उनके प्रदर्शन को देखें तो वह शारीरिक तौर पर ज्यादा मेहनत नहीं करते। उनका जादू उनके अंतिम गेंदबाजी एक्शन में है, उसकी कलाई बहुत अच्छी है। इसलिए, उनके जैसे बहुत कम गेंदबाज हैं।

शमी जैसे गेंदबाज 70% फिटनेस वाले शरीर से भी टाॅप क्लास बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। वह बिल्कुल ऐसा ही है। यदि वह घर पर गेंदबाजी नहीं करता है, और फिटनेस टेस्ट पास कर लेता है, तो उसे टीम में होना चाहिए। और सिर्फ टीम में ही नहीं, बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...