Skip to main content

ताजा खबर

J&K के शुभम खजुरिया ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

Shubham Khajuria (Pic Source-X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट में जम्मू और कश्मीर की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज शुभम खजुरिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। वो जम्मू और कश्मीर की ओर से 22 साल में पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोहरा शतक जड़ा।

शुभम खजुरिया ने यह उपलब्धि रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के राउंड 1 में श्रीनगर में महाराष्ट्र के खिलाफ हासिल की। शुभम खजुरिया से पहले 2022 में अश्वनी गुप्ता ने जम्मू और कश्मीर की ओर से दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने यह कीर्तिमान बिहार के खिलाफ अपने नाम किया था। यही नहीं शुभम जम्मू और कश्मीर की ओर से रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभम के अलावा अश्विनी गुप्ता और कवलजीत सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। यही नहीं अश्विनी गुप्ता ने दो बार दोहरा शतक जड़ा था। 2002 से पहले उन्होंने एक दोहरा शतक 1995 में भी बनाया था। शुभम खजुरिया की बात की जाए तो उन्होंने महाराष्ट्र के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

टी तक जम्मू और कश्मीर ने महाराष्ट्र के खिलाफ 449 रन बनाए

जम्मू और कश्मीर के लिए इस मैच में सबसे अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने शुरुआत से ही महाराष्ट्र के गेंदबाजों के खिलाफ दबाव बनाया हुआ है। जम्मू और कश्मीर की ओर से अभिनव पुरी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही दो गेंदों में वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि शुभम ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से महाराष्ट्र के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

टी तक जम्मू और कश्मीर ने महाराष्ट्र के खिलाफ 449 रन बना लिए है। शुभम खजुरिया के अलावा शुभम सिंह ने 37 रन बनाए जबकि पारस डोगरा ने 30 रनों की पारी खेली। शिवांश शर्मा ने अभी तक 72* रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...