Skip to main content

ताजा खबर

भारत के टॉप 6 क्रिकेटर जो टाटा ग्रुप में कर चुके हैं काम

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर शाम निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

28 दिसंबर 1937 को पारसी फैमिली में जन्मे रतन टाटा का जीवन लोगों के प्रेरणादायक रहा है और ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। उन्होंने अपनी ही कंपनी में कर्मचारी बनकर काम किया, तो दूसरी ओर अपने कारोबार से होने वाली आमदनी का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान करके देश के सबसे बड़े दानवीरों में शुमार रहे।

रतन टाटा को कई लोग अपना आदर्श मानते हैं। यही नहीं रतन टाटा के निधन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कुछ ऐसी भी क्रिकेटर हैं जो टाटा ग्रुप में काम कर चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही छह भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं। बता दें कि, टाटा स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत 1937 में हुई थी और ऐसे कई खिलाड़ी है जो एयर इंडिया, टाटा मोटर्स, इंडियन एयरलाइंस, और टाटा ग्रुप के सब-पार्ट की ओर से भाग ले चुके हैं।

1- वीवीएस लक्ष्मण 

भारत के टॉप 6 क्रिकेटर जो टाटा ग्रुप में कर चुके हैं काम
VVS Laxman

अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत में वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया और एयर इंडिया की ओर से मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। उन्होंने एयर इंडिया की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और कई लोगों को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना दिया।

एयर इंडिया की ओर से ऐसे कई युवा खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने टैलेंट को दुनिया के सामने रखा और वीवीएस लक्ष्मण भी उनमें से एक थे।

2- शार्दुल ठाकुर

भारत के टॉप 6 क्रिकेटर जो टाटा ग्रुप में कर चुके हैं काम
Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक है। बता दें कि, शार्दुल ठाकुर टाटा ग्रुप और टाटा पावर के साथ भी एक क्रिकेटर के रूप में काम कर चुके हैं।

शार्दुल ठाकुर ने टाटा ग्रुप के साथ हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया और साथ ही उन्हें कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में भी पता चला।

3- अजीत आगरकर

भारत के टॉप 6 क्रिकेटर जो टाटा ग्रुप में कर चुके हैं काम
Ajit Agarkar

Ajit Agarkar of India celebrates taking the wicket of Kevin Pietersen. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)

अजीत आगरकर का भी प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला है।

टाटा स्टील के साथ उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में ही नहीं बल्कि कप्तान के रूप में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और कई युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। अजीत आगरकर की कप्तानी में टाटा स्टील ने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की।

4- मोहम्मद कैफ

भारत के टॉप 6 क्रिकेटर जो टाटा ग्रुप में कर चुके हैं काम
Mohammad Kaif

अपने खेल के शुरुआती दिनों में मोहम्मद कैफ इंडियन एयरलाइंस के साथ शामिल थे। इंडियन एयरलाइंस की ओर से खेलते हुए मोहम्मद कैफ ने हमेशा ही बेहतरीन प्रदर्शन किया।

उन्हें हमेशा ही शानदार शुरुआत करते हुए देखा गया और सेट होने के बाद मोहम्मद कैफ ने आक्रामक शॉट्स खेले और यही वजह थी कि इंडियन एयरलाइंस ने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की।

5- रॉबिन उथप्पा

भारत के टॉप 6 क्रिकेटर जो टाटा ग्रुप में कर चुके हैं काम
Robin Uthappa

रॉबिन उथप्पा अपने खेल के शुरुआती दिनों में एयर इंडिया की ओर से भाग ले चुके हैं। रॉबिन उथप्पा को हमेशा से ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है और घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया हुआ है।

एयर इंडिया की ओर से भी रॉबिन उथप्पा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम की ओर से महत्वपूर्ण रन बनाए और अपनी टीम को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

6- युवराज सिंह

भारत के टॉप 6 क्रिकेटर जो टाटा ग्रुप में कर चुके हैं काम
Yuvraj Singh

युवराज सिंह अपने शुरुआती खेल के दिनों में एयर इंडिया की ओर से भाग ले चुके हैं। युवराज सिंह को हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में भी गिना जाता है।

ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। फील्डिंग और बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...