Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को अपने मौके गंवाने का पछतावा हो सकता है: आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन इस मौके को नहीं भुना पाए हैं। अभिषेक पहले दो टी20 मैचों में 16 और 15, तो संजू 29 और 10 रन की ही पारी खेल पाए।

गौरतलब है कि इस समय टीम में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका था खुद को सेलेक्टर्स के सामने टी20 क्रिकेट में साबित करने का, लेकिन अभी तक ये दोनों ही खिलाड़ी खुद को साबित नहीं कर पाए हैं।

दूसरी ओर, इस बात को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का बयान सामने आया है। चोपड़ा का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को अपना मौंका गंवाने का पछतावा हो सकता है। साथ ही इन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी अनदेखा किया जा सकता है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मैच के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- एक हैं अभिषेक शर्मा और उनके साथ हैं संजू सैमसन, यह अच्छा प्रदर्शन नहीं है। दो मैच बीत चुके हैं, और आपने कोई महत्वपूर्ण योगदान नहीं दिया है। आपके पास लंबी पारी खेलने का लाइसेंस है।

चोपड़ा ने आगे कहा- जब दक्षिण अफ्रीका दौरा आएगा, तो कौन जानता है कि यशस्वी, शुभमन और गायकवाड़ उपलब्ध हो सकते हैं, और क्या संजू और अभिषेक ओपनिंग कर रहे हैं? अचानक आपके पास पांच सलामी बल्लेबाज हैं और पांच नहीं खेलेंगे।

ईशान किशन भी कुछ समय बाद दरवाजा खटखटाना शुरू कर सकते हैं, जब आप खुद को उस स्थिति में पाते हैं, तो आपको पछतावा हो सकता है कि आपने मिले मौके बर्बाद कर दिए थे। आपको स्वयं को थोड़ा समय देने की आवश्यकता होगी। अभिषेक और संजू के लिए भी यही बात है, क्योंकि आपको ओपनिंग करने का मौका मिल रहा है और आपके पास पूरे 20 ओवर हैं।

আরো ताजा खबर

“बेहद निराशाजनक” – स्कॉट एडवर्ड्स और पॉल स्टर्लिंग समेत कई कप्तानों ने की ICC के नए वनडे वर्ल्ड कप फॉर्मेट की आलोचना

Players criticise ICC’s revamped ODI World Cup format (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए नए फॉर्मेट को मंजूरी दिए जाने के बाद,...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 3rd ODI: match preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 19 जुलाई 2026 को लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का...

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...