
Babar Azam (Pic Source-X)
इस समय पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
बता दें कि, पिछले काफी समय से बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी नहीं खेल सके हैं। इस पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी बाबर आजम 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। तमाम फैंस को पिछले काफी समय से उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है लेकिन बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
बता दें, पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 556 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 823 रन पर 7 विकेट पर घोषित कर दिया था। इंग्लैंड की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 17 चौकों की मदद से 262 रनों की पारी खेली थी जबकि हैरी ब्रूक ने 29 चौके और 3 छक्कों की मदद से 317 रन बनाए थे। इन दोनों ने ही मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी।
इसके अलावा Zak Crawley ने 78 रनों का योगदान दिया था जबकि जेमी स्मिथ ने 17 रन बनाए थे। पाकिस्तान के फैंस को अपनी टीम से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपने 5 महत्वपूर्ण विकेट जल्द खो दिए हैं। बाबर आजम जो पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं उन्होंने एक बार फिर तमाम फैंस को निराश किया।
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी
बाबर आजम ने 2023 से टेस्ट क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है। पिछली 17 पारी में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 41 रन का रहा है। भले ही बाबर आजम पहले टेस्ट मुकाबले में अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
फिलहाल इंग्लिश गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मेजबान को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान टीम को अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें एक बड़ी साझेदारी करनी बेहद जरूरी है।
Only clowns who couldn’t score on Multan pitch. #PAKvENG | #BabarAzam𓃵 | #Rizwaan pic.twitter.com/1clRVMeQw7
— Sagar (@sagarcasm) October 10, 2024
Bobzy the Ghante ka king gone 🤡🤡 #BabarAzam𓃵 #PakistanCricket pic.twitter.com/zBCf5Upyax
— xuenain (@meer_xuenain) October 10, 2024
Maturity is realising these two gentlemen were right about Babar Azam 💯 pic.twitter.com/LNBMW6CSD7
— Team Green 🏏🇵🇰 (@_TeamGreen123) October 10, 2024
Don’t even remember the last time Babar Azam scored a fifty in test cricket. Unreal decline. pic.twitter.com/bSc39lsmSr
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) October 10, 2024
Last time Babar Azam scored a Fifty in Test Cricket
-Yashasvi Jaiswal did not debut
-Harry Brook did not have a milestone.
Jaiswal now has 7 Fifties and 3 Hundreds
Brook now has 9 Fifties and 5 Hundreds pic.twitter.com/tDcZkjHncw
— Dinda Academy (@academy_dinda) October 10, 2024
Zim Babar Azam gone for 5 😆😆😆#PAKvENG pic.twitter.com/ZsW5ktVSv7
— Kriti Singh (@kritiitweets) October 10, 2024
Babar Azam in Tests since 2023:
24(41), 27(41), 13(16), 24(28), 39(75), 21(54), 14(37), 1(7), 41(79), 26(40), 23(52), 0(2), 22(50), 31(77), 11(18), 30(71) & 5(15). pic.twitter.com/W94brX7ssu
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2024
Babar Azam should take retirement from international cricket in all format #BabarPleaseRetirer
— Umesh Patil 🏏 (@cricUmeme) October 10, 2024
What’s the use of making these highway pitches if your best batsman’s doesn’t utilise it. Pakistan are struggling at 59/5, Pakistan looks at an innings defeat.#TestCricket #BabarAzam #EnglandCricket #ENGvsPAK #JoeRoot #PAKvENG #PakistanCricket #pakistan #Rizwan pic.twitter.com/sTpTdmhk1E
— cricket info (@cricketinfo34) October 10, 2024
Babar Azam 🔔 ka King 🤣..#PAKvENG #ENGvsPAK#PakistanCricket #BabarAzam𓃵 pic.twitter.com/YjZsbdg8PO
— Ashutosh Srivastava 🇮🇳 (@sri_ashutosh08) October 10, 2024
BAN vs PAK: ‘फैसला हमेशा बोर्ड का ही होता है’ – बांग्लादेश से करारी हार के बाद शान मसूद ने कप्तानी का फैसला PCB पर छोड़ा
RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो
KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर
IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

