Skip to main content

ताजा खबर

हमें अपनी कला को बेहतर करने की जरूरत है और…: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद तस्कीन अहमद ने रखा अपना पक्ष

Taskin Ahmed (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस महत्वपूर्ण मैच को टीम इंडिया ने 86 रनों से अपने नाम किया। मेजबान की ओर से खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाड़ी दूसरे टी20 में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टी20 सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश से बेहतरीन तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने बड़ा बयान दिया है। तस्कीन अहमद के मुताबिक उन्हें अपनी कला को और बेहतर करने की जरूरत है और उन्हें वापस जाकर अच्छे विकेट पर खेलना होगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक तस्कीन अहमद ने कहा कि, ‘हमें अपनी कला को बेहतर करने की जरूरत है। यही नहीं सभी खिलाड़ियों को घर वापस जाकर अच्छे विकेट पर खेलना होगा। हमारी हार की सबसे बड़ी वजह यही है। हमने बोर्ड को बता दिया है और मैं कह सकता हूं कि वो भी इस पर जल्दी से काम शुरू करेंगे। अब यह उनके ऊपर है कि वो अपने घर की परिस्थिति को कैसे बेहतर करते हैं।’

हमें टीम इंडिया के बड़े टोटल का जवाब आक्रामक तरीके से देना होगा: तस्कीन अहमद

बेहतरीन तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘दिल्ली में औसत स्कोर 200 रनों से ज्यादा का था। दोनों ग्वालियर और दिल्ली में बल्लेबाजी पिच थी। हालांकि हम दोनों जगह शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। यह हमारी ही गलती है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। हमें उनके बड़े टोटल का जवाब आक्रामक तरीके से देना होगा। अगर आपके टॉप के 4 या 5 बल्लेबाज फेल हो जाते हैं तो आप टी20 क्रिकेट में कुछ नहीं कर सकते हैं।’

अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...