Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 9, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 9, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cheteshwar Pujara and his wife, Joe Root, Harmanpreet Kaur, Pooja Vastrakar, New Zealand Team (Photo Source: X)

1. Rohit Sharma: सिग्नल पर रुककर रोहित शर्मा ने क्यों मिलाया महिला फैन से हाथ!

रोहित शर्मा की गाड़ी सिग्नल पर रुकी, तभी एक महिला फैन उनके कार के पास पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में, महिला फैन उत्साह से रोहित की कार के पास तस्वीरें क्लिक करने के लिए पहुंची। इसी दौरान फैन की दोस्त ने यह बताया कि आज उस लड़की का जन्मदिन है। यह सुनकर रोहित शर्मा ने उसे अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बर्थडे गर्ल से हाथ मिलाया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. डैनी वायट-हॉज को हटाकर होबार्ट हरिकेंस ने WBBL 10 के लिए सूजी बेट्स को किया Squad में शामिल

न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सूजी बेट्स को होबार्ट हरिकेंस ने अपनी WBBL 10 टीम में शामिल कर लिया है। सूजी बेट्स का WBBL करियर काफी लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने 10 में से 9 सीजन खेले हैं। उनके अनुभव से होबार्ट हरिकेंस की लाइन-अप को एक बड़ी मजबूती मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. IND vs NZ : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन हुए बाहर

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को तुरंत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज 16 अक्टूबर से खेली जाएगी, जिसके लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग। (पढ़ें पूरी खबर)

4. क्या हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्रकार आज श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगी? स्मृति मंधाना ने दिया अपडेट

भारत आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में बुधवार 9 अक्टूबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगा। इस बीच एक अच्छी खबर आई है जिससे भारत में प्रशंसक राहत की सांस ले सकते हैं। दरअसल, कप्तान हरमनप्रीत कौर को फिट मान लिया गया है और वह बुधवार को खेले जाने वाले मैच के लिए फिट हैं।

स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार की फिटनेस को लेकर भी चिंतित है , जो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाई थीं। मंधाना ने इस बात पर रिपोर्ट्स से कहा कि पूजा पर मेडिकल टीम की निगरानी है और श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. मार्नस लाबुशेन ने लगाई अजीबोगरीब फील्डिंग, फील्डर का पैंट खींचा और अंपायर के पीछे कर दिया खड़ा

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड के बीच शेफ़ील्ड शील्ड के पहले दिन, उन्होंने सैम व्हाइटमैन और जोश इंग्लिस के बीच बन रही साझेदारी को तोड़ने का प्रयास करते हुए एक अजीबोगरीब फील्डिंग सेटिंग की। पहले दिन 66वें ओवर के दौरान, लाबुशेन ने अपना दूसरा ओवर फेंका और अपने एक साथी को अंपायर के ठीक पीछे खड़ा होने के लिए कहा और इस तरह एक अलग फील्ड तैयार की। यह मिड-ऑफ या मिड-ऑन पोजीशन नहीं थी। इससे मैदानी अंपायर हैरान रह गया जब उन्होंने देखा कि उनके ठीक पीछे एक फील्डर खड़ा है। इसके बाद लाबुशेन ने कुछ बदलाव किए और फील्डर को अंपायर के बाईं ओर खड़ा होने के लिए कहा। (पढ़ें पूरी खबर)

6. PAK vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, एलिस्टर कुक के इस रिकॉर्ड को तोड़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शानदार लिस्ट में भी जोड़ा अपना नाम

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने 5000 रन का आंकड़ा पार किया है। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव इस खास रिकाॅर्ड को कर सकते हैं अपने नाम, कोहली के बाद बनेंगे ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए खेले गए 72 टी20 मैचों में 2461 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 2500 रनों का आंकड़ा छूने से सिर्फ 39 रन पीछे हैं। तो वहीं अगर वह आज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 39 रन बना लेते हैं, तो वह भारत की ओर से सबसे तेज 2500 टी20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. PAK vs ENG: मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में जो रूट ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के गेंदबाजों की लगाई क्लास और जड़ा अपने टेस्ट करियर का 35वां शतक

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। जो रूट ने अपनी इस पारी के दौरान पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। इसी के साथ जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में अपना 35वां शतक जड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

9. चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा को शानदार तरीके से किया ‘Birthday Wish’, सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा पाबड़ी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा के जन्मदिन पर अपनी और उनके साथ की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने इसके साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...