Skip to main content

ताजा खबर

ED ने HCA से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से पूछताछ की, पढ़ें बड़ी खबर

ED ने HCA से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से पूछताछ की पढ़ें बड़ी खबर

Mohammad Azharuddin. (Photo by Waseem Gashroo/Hindustan Times via Getty Images)

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्ग्ज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है। तो वहीं अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्रीय एंजेसी ने पूर्व क्रिकेटर का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के अंतगर्त रिकाॅर्ड किया है।

हालांकि, इससे पहले ईडी ने अजहरुद्दीन को 3 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन बाद में उन्होंने नोटिक को कुछ समय के लिए स्थगित करने की मांग की थी। पूर्व क्रिकेटर की इस मांग पर ईडी ने समय आगे बढ़ाया और 8 अक्टूबर को वह ईडी कार्यालय में अपनी लीग टीम के साथ सफेत कुर्ता-पजामा पहनकर बयान रिकाॅर्ड करवाने पहुंचे।

तो वहीं इस मामले को लेकर अगर न्यूज18 की रिपोर्ट्स की माने, तो हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में पूर्व क्रिकेटर के कार्यकाल के दौरान बरती गई वित्तीय अनियमितताएं से जुड़ा बताया जा रहा है। उक्त मामले को लेकर तेलंगाना की एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 करोड़ रुपए के गबन के लिए तीन FIR दर्ज की हैं।

इसके अलावा मामले यह भी पाया गया है कि एचसीए के पूर्व अधिकारियों ने उचित टेंडर प्रक्रिया के बिना, बाजार दर से अधिक मूल्य पर टेंडर करीबियों को आंवटित किए। इस टेंडर की कुछ रसीद भी गायब हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि HCA द्वारा एडवांस में भुगतान किया गया, लेकिन टेंडर प्राप्तकर्ता ने कोई भी काम नहीं किया।

इस मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा HCA के पूर्व उपाध्यक्ष शिवलाल यादव, कांग्रेस एमएलए व पूर्व अध्यक्ष Gaddam Vinod और पूर्व HCA सेकेट्ररी अरशद अयूब को नामित किया गया है। देखने लायक बात होगी कि अब पूर्व क्रिकेटर पर ईडी किस तरह का कार्रवाई करती है?

मोहम्मद अजहरुद्दीन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, अजहरुद्दीन के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने भारत के लिए 433 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 15393 रन बनाए हैं। अजहरुद्दीन ने भारत की वर्ल्ड कप 1996 और 1999 में कप्तानी भी की है।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...