Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लिश कैंप से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, ओली स्टोन छोड़ सकते हैं अपनी टीम का साथ

Olly Stone. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)

इस समय इंग्लैंड टीम पाकिस्तान दौरे में है। इन दोनों टीमों को आपस में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट इन दोनों टीमों के बीच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है।

इंग्लैंड के शानदार तेज गेंदबाज ओली स्टोन तीन मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को मिस कर सकते हैं। बेहतरीन तेज गेंदबाज इस हफ्ते अपनी शादी से पहले बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। बता दें कि, ओली स्टोन ने अभी तक पांच टेस्ट में कुल 17 विकेट झटके हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें इस समय खेले जा रहे पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं किया गया है।

उनकी जगह इस समय खेले जा रहे पहले टेस्ट की इंग्लैंड की प्लेइंग XI में Brydon Carse को शामिल किया गया है। तीसरे टेस्ट में ओली स्टोन की वापसी हो सकती है अगर बाकी इंग्लिश तेज गेंदबाजों को उनकी जरूरत पड़ी तो। ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक ओली स्टोन ने इस चीज को लेकर दौरे से पहले ही मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम और इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रोब की से बातचीत कर ली थी।

BBC से हालिया बातचीत के दौरान ओली स्टोन ने कहा कि, ‘हमने शादी की बुकिंग इस चीज पर की थी कि मैं सिर्फ नॉटिंघमशायर की ओर से इस समय खेलूंगा। Jess इस बात से काफी खुश थी कि हम लोग अपनी शादी को आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन मैं यही सोच रहा था कि जल्द से जल्द यह काम भी पूरा हो जाए। Jess ने मेरे लिए काफी कुछ किया है और मैं अपनी शादी को अच्छी तरह से करना चाहता हूं।’

जो रूट ने युवा तेज गेंदबाज को दी उनकी शादी की शुभकामनाएं

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने ओली स्टोन को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक जो रूट ने कहा कि, ‘यह किसी भी इंसान के लिए बहुत ही स्पेशल समय होता है। मैं उनके लिए काफी उत्साहित हूं।

मैं उन्हें और उनकी पत्नी को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। ओली स्टोन की जिंदगी में एक और चैप्टर जुड़ने जा रहा है और हम भी इसे अच्छी तरह से सेलिब्रेट करेंगे।’

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...