Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 8, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sarfaraz Khan, Travis Head, Team India, Shikhar Dhawan (Photo Source: X/Twitter)

1. दिल वालों की दिल्ली में Team India का हुआ ऐसा स्वागत, जिसे देख आप भी बोल देंगे ‘WOW’

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। इस दौरान दिल्ली पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्वागत। वीडियो में ढोल-नगाड़ों वालों ने लिया सभी खिलाड़ियों का नाम और SKY ने किया उनके साथ डांस

2. दोहरा शतक लगाने के बावजूद सरफराज खान को नहीं मिली रणजी टीम में जगह, सामने आई बड़ी वजह

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने हाल ही में ईरानी कप 2024 में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। उनकी उस पारी की बदौलत मुंबई ने ईरानी ट्रॉफी पर अपना कब्जा भी जमाया था। हालांकि, अब सरफराज खान को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से बाहर होना पड़ा है। पहले मैच के लिए उन्हें मुंबई के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

3. “ड्रॉप कर दिया जाएगा….”- संजू सैमसन को आकाश चोपड़ा ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि, संजू सैमसन के बारे में बात करना जरूरी है। अभिषेक शर्मा काफी शानदार तरीके से खेल रहे थे, जब तक वो रन आउट नहीं हो गए। लेकिन संजू सैमसन ने कितना बेहतर खेला। गौतम गंभीर ने काफी पहले कहा था कि अगर संजू सैमसन भारत के लिए नहीं खेलते हैं तो यह टीम का नुकसान है।

4. “मैं 100 प्रतिशत वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे”- हिटमैन के बचपन के कोच का बड़ा दावा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एक हैरान करने वाली बात कही है। दिनेश लाड का मानना है कि, रोहित शर्मा भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लें, लेकिन 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में वे खेलते हुए नजर आएंगे। उनका कहना है कि रोहित की उम्र बढ़ रही है और वह वनडे क्रिकेट पर फोकस करने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं।

5. बेन स्टोक्स के टेस्ट रिप्लेसमेंट के रूप में अनदेखा किया जाने के बाद सैम करन ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर सैम करन इस बात से काफी निराश है कि इस गर्मी में टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के चोटिल होने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया है। शानदार ऑलराउंडर के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल दौरे में उन्हें एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

6. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल जल्द बनने वाले हैं पिता, फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने फैंस के साथ अपनी एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वे पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी मेहा पटेल इस समय प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि जल्द वे दो से तीन हो सकते हैं। अब कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

7. “BGT में ट्रैविस हेड से ओपनिंग मत कराना…”- इयान चैपल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी चेतावनी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ट्रैविस हेड को सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कंगारू टीम को चेतावनी दी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सामना करने के लिए तैयार हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का 2024-25 संस्करण 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाला है।

8. LLC 2024: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सिंगर बनने की राह पर चल दिए हैं शिखर धवन, गाना गाकर तमाम फैंस को किया जमकर Entertain

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में गुजरात ग्रेट्स की ओर से खेल रहे हैं। वो गुजरात टीम के कप्तान है। इस बीच, लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन एक पंजाबी गाना गा रहे हैं। तमाम लोगों ने शिखर धवन के इस नए रूप की जमकर प्रशंसा की है।

9. Hong Kong Sixes खेलेगी टीम इंडिया, क्या रोहित-कोहली लेंगे इस अनोखे टूर्नामेंट में हिस्सा?

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस की 7 साल बाद वापसी होने जा रही है और फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया हिस्सा लेगी। क्रिकेट हांगकांग ने सोमवार, 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। यह टूर्नामेंट 1 से 3 नवंबर के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।

10. आपको मिलाते हैं स्टाइलिश Rishabh Pant से, कैमरे के आगे कुछ अलग ही नजर आता है ये खिलाड़ी

स्टाइल और स्वैग के मामले में Rishabh Pant हमेशा टॉप रहते हैं, वहीं जब से वो फिट हुए हैं तब से उनका अलग ही अवतार देखने को मिला है। दूसरी ओर पंत सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट शेयर करते हैं, वो तेजी से वायरल हो जाता है और इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है जहां पंत की नई तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...