
Aakash Chopra and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईपीएल 2025 की ऑक्शन से पहले अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दूसरा रिटेन्शन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अगर वे ‘राइट टू मैच’ कार्ड के माध्यम से उसे फिर से हासिल करने की कोशिश करते हैं तो यह उनके लिए महंगा सौदा हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही और लीग स्टेज खत्म होने के बाद टीम छठे स्थान पर रही। आईपीएल 2024 में अक्षर दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टार परफॉर्मर में से एक थे। उन्होंने 12 पारियों में 131.28 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए और 44 ओवरों में 7.65 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए।
आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स को रिटेंशन को लेकर दी सलाह
अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, आकाश चोपड़ा ने कहा कि ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स के पहले दो रिटेंशन होने चाहिए। उन्होंने कहा कि, “ऋषभ पंत को बनाए रखने की जरूरत है, हालांकि पहले ऐसी अफवाहें थीं कि वह नहीं रहेंगे। हालांकि, अब वे कह रहे हैं कि यह पुष्टि हो गई है कि वह बने रहेंगे। इसलिए ऋषभ पंत को अपने पहले रिटेनेशन के रूप में, 18 करोड़ रुपये वहीं रखें।”
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, “मैं अक्षर पटेल को नंबर 2 पर कहूंगा क्योंकि बापू का प्रदर्शन इस टीम के लिए शानदार रहा है। वह चार ओवर गेंदबाजी करते हैं, बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और एक अच्छे फील्डर हैं। यदि आप उन्हें ऑक्शन में रखते हैं , आपको आरटीएम के लिए बहुत अधिक भुगतान करना होगा, इसलिए मुझे लगता है कि आपको उसे रिटेन रखना चाहिए।”
चोपड़ा ने स्वीकार किया कि फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन रख सकती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसे ₹18 करोड़ में रिटेन किया जाना चाहिए, और इसलिए उन्हें खुद को केवल तीन कैप्ड रिटेंशन तक ही सीमित रखना चाहिए।
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

