Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सिंगर बनने की राह पर चल दिए हैं शिखर धवन, गाना गाकर तमाम फैंस को किया जमकर Entertain

Shikhar Dhawan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में गुजरात ग्रेट्स की ओर से खेल रहे हैं। वो गुजरात टीम के कप्तान है जिसमें कई शानदार खिलाड़ियों को भी खेलते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि, गुजरात ग्रेट्स टीम में क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, असगर अफगान और एस. श्रीसंत जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को भाग लेते हुए देखा जा रहा है।

शिखर धवन की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और भारतीय टीम की ओर से उन्होंने कई मुकाबलों में मैच विनिंग पारी खेली है। यही नहीं उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से कई क्रिकेट फैंस को काफी एंटरटेन भी किया है। हाल ही में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में शिखर धवन के एक नए रूप को भी देखा गया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें शिखर धवन काफी अच्छी तरह से गाना गा रहे हैं।

यह वीडियो लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन एक पंजाबी गाना गा रहे हैं। तमाम लोगों ने शिखर धवन के इस नए रूप की जमकर प्रशंसा की है।

यह रही वीडियो:

Gabbar Singing >>>>>> Coldplay Concert 🔥

What a guy. A true entertainer ❣️#BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #LLCSeason3 #LLCT20 #Jammu pic.twitter.com/TO4NZxoqYC

— Legends League Cricket (@llct20) October 7, 2024

शिखर धवन ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उनकी टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ी है। गुजरात ग्रेट्स ने इस टूर्नामेंट में अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है। तीन अंको के साथ गुजरात टीम LLC 2024 की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

गुजरात टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना अंतिम मुकाबला 11 अक्टूबर को कोणार्क सूर्यास्त उड़ीसा के खिलाफ खेलना है। शिखर धवन इस मैच में भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात ग्रेट्स को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम अपने अंतिम मैच में धुआंधार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी।

আরো ताजा खबर

19 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs IND, 3rd ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बैटिंग का फैसला किया, नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर...

ENG vs IND, 3rd ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बैटिंग का फैसला किया, नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd ODI: ENG opted to bat first (image via JioHotstar) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में, इंग्लैंड के कप्तान हैरी...

SM Trends: 19 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 2026 मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता। उन्होंने ओकलैंड-अलामेडा काउंटी कोलिजीयम में खेले गए चैंपियनशिप फाइनल में वॉशिंगटन फ्रीडम...

जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तानी चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को घेरा, कोचिंग कार्यकाल पर ‘झूठ’ बोलने का लगाया आरोप

Jason Gillespie hits out at selector Aaqib Javed for alleged lies over his PAK coaching tenure (image via X) पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...