Skip to main content

ताजा खबर

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की वजह से इंग्लैंड में स्पिनर्स की कमी काफी ज्यादा है: Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान मोंटी पनेसर ने दिया बड़ा बयान

Monty Panesar (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 50 टेस्ट में 34.71 के औसत से 167 विकेट झटके हैं। मोंटी पनेसर को इंग्लैंड के बेहतरीन स्पिनर्स में गिना जाता है। हालांकि पिछले कुछ समय में इंग्लैंड टीम में आदिल रशीद के अलावा कोई भी स्पेशलिस्ट स्पिनर नहीं है खासतौर पर टेस्ट फॉर्मेट में।

हाल ही में पूर्व इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर ने Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि द हंड्रेड और टी20 ब्लास्ट लीग की वजह से इंग्लैंड को स्पेशलिस्ट स्पिनर नहीं मिल पा रहे हैं। उनके मुताबिक फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में स्पिनर्स भाग लेना चाहते हैं और इसी वजह से काउंटी चैंपियनशिप में उन्हें हिस्सा लेते हुए नहीं देखा जाता है।

मोंटी पनेसर ने कहा कि, ‘इंग्लैंड में एक शेड्यूल है। अगस्त महीने में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाता है। हम लोग काउंटी चैंपियनशिप खेलते हैं और बाहरी मैदान को मौका मिलता है। यह सब द हंड्रेड टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद और भी कम हो गया है। स्पेशलिस्ट स्पिनर्स को ज्यादा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता है और जब गर्मी शुरू होती है तो वहां टी20 ब्लास्ट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और द हंड्रेड टूर्नामेंट होस्ट किया जाता है। यही वजह है कि जहां एक समय दो स्पेशलिस्ट स्पिनर्स को इंग्लैंड टीम में खेलते हुए देखा जाता था अब ऐसा नहीं हो रहा है।’

इंग्लैंड को अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेना है

बता दें कि, इंग्लैंड टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी जिसकी शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 24 अक्टूबर से रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तमाम क्रिकेट फैंस टेस्ट सीरीज का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस टेस्ट सीरीज में युवा खिलाड़ी ओली पोप को बेन स्टोक्स के चोटिल होने के बाद कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में जैक लीच और शोएब बशीर स्पिनर के रूप में शामिल किए गए हैं जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर रेहान अहमद को भी तीन मैच की टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...