
Mayank Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)
भारत बनाम बांग्लादेश तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले पहले मैच से होने जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते। मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ऐलान कर चुके हैं कि संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे। वहीं उन्होंने इस दौरान मयंक यादव के खेलने पर भी बड़ा हिंट दिया।
मयंक यादव ने आईपीएल में अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया था, यही वजह है बेहद कम समय में उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है। मयंक यादव की हाईएस्ट स्पीड 156.7 Kmph की रिकॉर्ड की गई है, जो उन्होंने आईपीएल 2024 के दौरान डाली थी। तेज गेंदबाज मयंक यादव को कम समय में ही भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है और उम्मीद है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करेंगे।
मयंक यादव की गेंदबाजी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार ने अभ्यास सत्र में इस गेंदबाज का सामना नहीं किया है लेकिन उन्होंने अपनी गति से हर किसी को प्रभावित किया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘‘यह सीरीज युवाओं के लिए अच्छा मौका है। मयंक के पास मैच का रूख बदलने की काबिलियत है। मैंने अब तक नेट सत्र में उसका सामना नहीं किया ह। मैंने उसकी क्षमता और वह जो प्रभाव डाल सकता है उसे देखा है।’’
वहीं मयंक यादव के डेब्यू करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, ‘‘हम अभी टीम पर चर्चा कर रहे थे। अगर आप मुझसे 10 मिनट बाद पूछते तो मैं आपको बता देता कि वह खेलेंगे या नहीं। लेकिन निश्चित रूप से उसके पास वह अतिरिक्त गति है। उसे ठीक से संभालने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों सर्किट पर बहुत अधिक क्रिकेट चल रहा है।’’
केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी आईपीएल 2024 में काफी प्रभावित किया तो वहीं एसआरएच के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी आईपीएल 2024 में ही चमके थे। शिवम दुबे के बाहर होने के कारण नीतीश रेड्डी की प्लेइंग-11 में दावेदारी मजबूत हुई है। आज सीनियर्स की गैरमौजूदगी में सबकी नजर इन युवा खिलाडि़यों पर रहने वाली है।
Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ
21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट
IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

