Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: टी-20 सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल

Team India (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दूबे आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने के साथ ही बीसीसीआई ने शनिवार को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दुबे की जगह अब तिलक वर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। शिवम दूबे पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 सीरीज से बाहर हुए हैं।

शिवम दुबे को लेकर बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि, ”ऑलराउंडर शिवम दूबे पीठ की चोट के कारण तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीनियर चयन समिति ने शिवम की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया है। तिलक रविवार सुबह ग्वालियर में टीम से जुड़ेंगे।”

बांग्लादेश सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड में सूर्यकुमार और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दो बड़े नाम हैं। उनके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम में शामिल रहे अर्शदीप सिंह भी हैं। सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के पास टीम में जगह पक्की करने का ये बेहतरीन मौका है। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। उनके साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे।

टी20 सीरीज के लिए भारत और बांग्लादेश का स्क्वॉड

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...