Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs PAK-W: “कोई दबाव नहीं है…”, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फातिमा सना का बड़ा बयान

Fatima Sana (Photo Source: X/Twitter)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 6 अक्टूबर के दिन का धमाकेदार मुकाबला भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच दुबई में खेला जाएगा। फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की। टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 31 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत के खिलाफ भी टीम फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।

इस बीच, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आगामी मैच को लेकर बड़ा बयान बयान दिया है। फातिमा का कहना है कि टीम भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बिल्कुल भी दबाव में नहीं है।

हम शांत रहने की कोशिश करेंगे- फातिमा सना

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा,

“कोई दबाव नहीं है, क्योंकि वहां भीड़ होगी और माहौल ऐसा होगा, इसलिए लड़कियों पर थोड़ा दबाव होगा। लेकिन हम शांत रहने की कोशिश करेंगे और ज्यादा दबाव नहीं लेंगे। जब हम दबाव लेते हैं, तो यह हमारे पक्ष में नहीं जाता है। हम शांत रहने की कोशिश करेंगे और स्थिति को यथासंभव बेहतर तरीके से संभालने का प्रयास करेंगे।”

मुझे नहीं पता था कि मैं हिट कर पाऊंगी या नहीं- फातिमा

फातिमा सना ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 30 गेंदों में 20 रन बनाए थे और टीम का टोटल 116 तक पहुंचाया था। फातिमा ने अपनी बल्लेबाजी में काफी ज्यादा सुधार किया है और वह आगे के मैचों में पावर हिटिंग करने के लिए काफी उत्सुक है, उन्होंने आगे बात करते हुए कहा,

“अगर आप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज को देखें, तो हमारी कई लड़कियों ने पावर हिटिंग में सुधार किया है। उस सीरीज में हमारी टीम ने एक मैच में छह छक्के लगाए थे। उसके बाद, हमने आठ छक्के लगाए। यह अच्छी बात है कि सभी लड़कियों को इस पर भरोसा है। निजी तौर पर, मैं पहले बहुत बल्लेबाजी करती थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं हिट कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन अब इस विश्वास के साथ, यह बहुत आसान हो गया है।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...