Skip to main content

ताजा खबर

न विराट, न रोहित, न बुमराह, ये खिलाड़ी करता है ऑस्ट्रेलियाई टीम को सबसे ज्यादा स्लेज, कंगारुओं ने लिया सिर्फ एक नाम

Team India (Photo Source: Getty)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अगले महीने से खेली जाएगी। हालांकि इस सीरीज के लिए अभी से ही कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से मौजूदा टीम इंडिया के सबसे बड़े स्लेज करने वाले खिलाड़ी के बारे में पूछा गया।

इस दौरान वहां मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन मौजूद थे और उन्होंने जो जवाब दिया वो सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। इन सभी प्लेयर्स ने विराट कोहली का नहीं बल्कि ऋषभ पंत का नाम लिया। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की विकेट कीपिंग के साथ-साथ हर कोई उनकी स्लेजिंग का फैन है। अकसर उनकी स्लेजिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

विकेटकीपिंग के दौरान जमकर स्लेजिंग करते हैं ऋषभ पंत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खूब स्लेज किया। 2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तो टिम पेन और ऋषभ पंत के बीच जमकर स्लेजिंग हुई थी और वो आज भी फैंस को याद है। इस वीडियो में ‘बेबी सिटर’ वाली स्लेजिंग पर पंत का रिएक्शन भी वायरल हुआ था। पंत ने साथ ही बताया कि वह सोचकर स्लेज नहीं करते, वह प्यार से स्लेज करते हैं।

“Main (sledging) pyaar se karta hu!” 🤭

Never change, @RishabhPant17 😂 Once again, wishing you a Pant-astic year ahead! 🥳

See him soon in the #ToughestRivalry! #AUSvINDOnStar, starts NOV 22! pic.twitter.com/TIbRLQoTH3

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 4, 2024

गौरतलब है कि, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज अगले महीने 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस बार की सीरीज काई मायनों में खास रहेगी क्योंकि जब से यह सीरीज शुरू हुई है तब से ऐसा पहली बार होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की सीरीज होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 4-4 मैच की सीरीज खेली जाती थी।

भारत ने पिछली चार बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है जिसमें दो बार टीम इंडिया ने कंगारुओं को उन्हीं के घर पर रौंदा। ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 2014-15 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। इस बार भी अब टीम इंडिया लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...