Skip to main content

ताजा खबर

“हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं”- अंपायर के डेड बॉल वाले फैसले पर बोली जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues

भारतीय महिला टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत काफी खराब रही है। ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ पहले ही मैच में टीम इंडिया को 58 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी के दौरान एक बड़ी कॉंट्रोवर्सी देखने को मिली। दरअसल कीवी टीम की बल्लेबाज अमेलिया केर रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गईं थी जिसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट रही थी।

लेकिन इसी दौरान चौथे अंपायर ने उन्हें मैदान के अंदर ही रोक दिया। इसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें वापस खेलने के लिए बुला लिया। उन्होंने रन आउट किए जाने से पहले बॉल को डेड करार दे दिया था। फील्ड अंपायर के इस फैसले को लेकर भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा टीम इंडिया के मैनेजमेंट की चौथे अंपायर के साथ काफी देर तक बहस भी देखने को मिली थी।

अमेलिया केर के रन आउट पर जेमिमा रोड्रिग्ज ने दिया बड़ा बयान

वहीं अब इस विवादित फैसले को लेकर भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज ने अपनी राय रखी है, जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेमिमा ने कहा कि, जब अंपायर ने दीप्ति को कैप दी थी तब मैं वहां पर नहीं थी। मेरे कहने का मतलब है कि न्यूजीलैंड की प्लेयर्स को यकीन था कि वो 2 रन है और अमेलिया केर ने ऐसा ही दिखाया भी।

हमें लगा कि हमने उन्हें रन आउट कर दिया। अमेलिया खुद बाहर जाने के लिए चल दी थी क्योंकि उन्हें पता था कि वह आउट हैं। इसके बाद अंपायर के फैसले को मानना हमारे लिए थोड़ा कठिन जरूर था लेकिन ये सब चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं, हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मिली हार को लेकर जेमिमा ने कहा कि, कीवी टीम एक प्लान के साथ मैदान पर उतरी थी, हमने मौके बनाए लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा सके। हमने मैच में वापसी की थी लेकिन उसे कायम नहीं रख सके। अभी हमारे लिए एक हार के बाद ये टूर्नामेंट खत्म नहीं हुआ है। हमें इस मैच से सकारात्मक चीजें भी मिली हैं जिनसे सीखकर हम आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...