Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 World Cup, 2024: भारत की हार से हुई टूर्नामेंट में शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया

India Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter X)

ICC Womens T20 World Cup, 2024: जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप का चौथा मैच आज 4 अक्टूबर, शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हरा दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवर में सिर्फ 102 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में कोई भी भारतीय बल्लेबाज 15 रनों से बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम के लिए सोफी डिवाइन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 7 चौके की मदद से 57* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

सोफी के अलावा सलामी बल्लेबाज सूजी बेस्ट ने 27 और जाॅर्जिया प्लिमर ने 34 रनों की पारी खेली। तो वहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो रेणुका सिंह को 2 और अरुधंती रेड्डी व आशा शोभना को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब भारत न्यूजीलैंड से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। भारतीय महिला टीम ने पावरप्ले के भीतर ही टाॅप ऑर्डर के तीन बड़े विकेट खो दिए। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 12, शेफाली वर्मा 2 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर सस्ते में आउट हुई।

इसके अलावा जेमिमा राॅड्रिग्स 13, रिचा घोष 12 और दीप्ति शर्मा 13 रन ही अपने खाते में जोड़ सकीं। टीम इंडिया 19 ओवर में सिर्फ 102 रनों पर ऑलआउट हो गई, और टीम को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं न्यूजीलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। रोजमैरी मेयर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए, तो ली ताहूहू ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा एडन कार्सन को 2 और अमेलिया केर को 1 विकेट मिला।

New Zealand win Match 4⃣ of the #T20WorldCup.#TeamIndia will aim to bounce back in the next game.

Scorecard ▶️ https://t.co/XXH8OT5MsK#INDvNZ | #WomenInBlue pic.twitter.com/DmzOpOq87g

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 4, 2024

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...