
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
2 महीने के लंबे ब्रेक के बाद Hardik Pandya फिर से टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे, जहां पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कड़ी तैयारी में जुटे हैं। साथ ही निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव को अब हार्दिक पीछे छोड़ चुके हैं और नेट्स में इस खिलाड़ी का खुशमिजाज अंदाज देखने को मिला है।
एक नई रिपोर्ट सामने आई है Hardik Pandya को लेकर
टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच की तैयारियों में जुटी है, जहां खिलाड़ियों ने नेट्स में खूब पसीना बहाया है। इस बीच Hardik Pandya से जुड़ी एक रिपोर्ट आई है, जो काफी हैरान करने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ग्वालियर के अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल हार्दिक के छोटे रन-अप से नाखुश दिखे, साथ ही उन्होंने इस बारे में पांड्या से बात भी की और हार्दिक के रन-अप के अलावा कोच ने उनके रिलीज पॉइंट पर भी काम किया।
Hardik Pandya खुद को खुश दिखाने की कोशिश कर रहे हैं
*Hardik Pandya ने टीम इंडिया के नेट सेशन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*जहां इन तस्वीरों में ये खिलाड़ी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी अभ्यास करते नजर आया।
*साथ ही इस दौरान पहले से काफी खुश दिखे हार्दिक, पुरानी बातों से निकल रहे हैं बाहर।
*अभ्यास के बीच खुशी-खुशी मोर्ने मोर्कल को गले लगाते हुए नजर आए ऑलराउंडर हार्दिक।
नेट सेशन से जुड़ा Hardik Pandya का पोस्ट
A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)
हाल ही में बेटे के साथ काफी प्यारा पोस्ट शेयर किया था
क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच हार्दिक विदेश में ट्रेनिंग कर रहे थे, फिर भारत लौटने के बाद वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे अगस्त्य के साथ समय बिता रहे थे। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ में कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी, जहां अभ्यास सत्र के बीच पांड्या अपने बेटे के साथ कुछ पल गुजार रहे थे और उन्होंने कैप्शन में लिखा था-मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा।
अगस्त्य के साथ ऑलराउंडर हार्दिक की तस्वीरें
A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)
21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत
SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

