Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 04 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)

1) Women’s U-19 World Cup 2025 के लिए England ने Squad का किया ऐलान

England squad for Women’s U-19 World Cup 2025: आईसीसी ने 18 अगस्त 2024 को साल 2025 में होने वाले अंडर-19 महिला विश्व कप के दूसरे संस्करण का शेड्यूल जारी किया था। मलेशिया पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और तय कार्यक्रम के मुताबिक 18 जनवरी से 2 फरवरी तक चलने वाले इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमें 13 से 16 जनवरी तक प्रैक्टिस मैच खेलेंगी।

फोबे ब्रेट, ओलिविया ब्रिंसडेन, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, ट्रूडी जॉनसन, केटी जोन्स, चार्लोट लैम्बर्ट, अबी नॉरग्रोव, ईव ओ’नील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमुरुथा सुरेनकुमार, प्रिशा थानावाला, एरिन थॉमस, ग्रेस थॉम्पसन।

2) हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- “बेटी से मुलाकात सिर्फ दिखावा है और कुछ नहीं”

मोहम्मद शमी के अपनी बेटी से मुलाकात वाले पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच अब उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने आनंदबाजार डॉट कॉम से कहा, “यह सिर्फ दिखावे के लिए है। मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है। नए पासपोर्ट के लिए शमी के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसलिए वह अपने पिता से मिलने गई थी, लेकिन शमी ने हस्ताक्षर नहीं किए।

3) Women’s T20 World Cup 2024: मैच से पहले हरमनप्रीत कौर को कप्तानी के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी!

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में मुकाबले से पहले, इस बात पर कई चर्चाएं हुईं कि टूर्नामेंट में भारत का नंबर तीन का बल्लेबाज कौन होगा और टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) इस मामले को लेकर काफी अस्पष्ट थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हरमनप्रीत कौर का टूर्नामेंट में भारत के लिए नंबर तीन का बल्लेबाज बनना तय है।

4) KBC में पूछा गया 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर एक सवाल, कंटेस्टेंट को लेनी पड़ी लाइफ लाइन

मशहूर भारतीय टेलीविज़न क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 2020-2021 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। यह एपिसोड गुरुवार, 3 अक्टूबर को प्रसारित हुआ। शो के मेजबान, महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर देने को कहा: “इस छवि में दिखाई गई पुस्तक 2021 में किस देश में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बारे में है”

5) Team India है टी20 सीरीज के लिए तैयार, मयंक यादव सहित बाकी गेंदबाजों ने किया नेट्स में वार

टेस्ट सीरीज जीतने के बाद Team India अब टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी, जहां तीन मैचों की सीरीज के लिए SKY की कप्तानी वाली टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही इस लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके जरिए रफ्तार के सौदागरों ने विरोधी टीम को डराने का काम किया है।

6) SRH नहीं चाहती की नीतीश कुमार रेड्डी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करे! आकाश चोपड़ा ने बताया क्या है प्लान?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में कहा- “वे (SRH) प्रार्थना कर रहे होंगे कि नितीश कुमार रेड्डी अनकैप्ड रहें। वे कह रहे होंगे – ‘कृपया उन्हें T20I सीरीज में मत खिलाओ।’ ठीक वैसे ही जैसे हर्षित राणा का नाम भी उस टीम में है और अगर उन्हें मौका मिला, तो वे भी कैप्ड खिलाड़ी बन जाएंगे।” चोपड़ा ने अपनी राय व्यक्त की कि SRH के कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, और ट्रैविस हेड उनके कैप्ड रिटेंशन्स के लिए प्राथमिक विकल्प हो सकते हैं।

7) युवा खिलाड़ियों के साथ अलग ही धुन में रहते हैं Gautam Gambhir, बड़े खुश नजर आ रहे हैं कोच साहब

हेड कोच Gautam Gambhir ने टीम इंडिया में एक अलग ही जोश भर दिया है, टीम के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ वो खेले हुए हैं और युवा खिलाड़ियों के साथ वो दोस्त की तरह रहते हैं। जिसका नजारा आए दिन अभ्यास सत्र में देखने को मिल जाता है, इसी कड़ी में गंभीर की कुछ अलग ही तस्वीरें सामने आई है।

8) Rashid Khan ने जीवन की नई पारी का किया आगाज, ये दिन रहा उनके लिए सबसे खास

जब भी अफगानिस्तान क्रिकेट की बात होती है, तो स्पिनर Rashid Khan का नाम सबसे टॉप पर आता है। जहां इस फिरकी के फनकार ने टीम के लिए कई बार जीत की कहानी लिखने का काम किया है, दूसरी ओर अब राशिद खान ने अपने जीवन की नई पारी का आगाज किया है और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

9) Irani Cup में Dhruv Jurel के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपका भी दिल टूट जाएगा

मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच Irani Cup का मुकाबला हो रहा है, जहां कई खिलाड़ियों का इस मैच में दमदार प्रदर्शन रहा है। वहीं इस लिस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज Dhruv Jurel का नाम भी जुड़ गया है, लेकिन सिर्फ एक गेंद ने जुरेल की सारी मेहनत पर पारी फेर दिया और उसके बाद ये खिलाड़ी भी काफी दुखी है।

10) Rishabh Pant को अपना छोटा भाई मानते हैं युवराज सिंह, खास मौके पर पंत के लिए खास रील शेयर की है

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जहां इस मौके पर उनको हर कोई विश कर रहा है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने पंत के लिए खास रील वीडियो शेयर की है, जिसे देख आप भी काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...