Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, ट्रेनिंग के दौरान हालत हुई खराब

Ben Stokes

इंग्लैंड की टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर है। PAK बनाम ENG पहला टेस्ट 7 से 11 अक्टूबर तक मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होगा, इसके बाद PAK बनाम ENG दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक उसी स्थान पर होगा। फिर PAK बनाम ENG टेस्ट सीरीज का समापन रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 24 से 28 अक्टूबर के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट के साथ होगा।

बेन स्टोक्स अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर

इसी साल द हंड्रेड में बेन स्टोक्स को चोट लगी थी जिसके वजह से वह घर पर खेले गए इंग्लैंड vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनके और टीम के लिए बुरी खबर यह है कि वह अभी भी फिट हैं और सीरीज में भी टीम से बाहर हो सकते हैं।

स्टोक्स को पाकिस्तान सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह 7 अक्टूबर से मुल्तान में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने खुलासा किया कि कप्तान को मैच-फिट घोषित किए जाने से पहले अभी भी कुछ टेस्ट से गुजरना होगा।

इसके अलावा, द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्टोक्स नेट्स में बल्लेबाजी करते समय असहज दिखे और उन्होंने धीमी गति से गेंदबाजी की।

ओली पोप को फिर सौंप दी जाएगी कप्तानी 

अगर स्टोक्स समय पर टीम में नहीं आते हैं, तो कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर उप-कप्तान ओली पोप के कंधों पर आ जाएगी। कार्यवाहक कप्तान ने हाल ही में घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाई थी, लेकिन उनके डरपोक रवैये और जिस तरह से जिम्मेदारी ने उनकी बल्लेबाजी को प्रभावित किया, उसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

पिछली बार जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था, तो स्टोक्स का बतौर टेस्ट कप्तान यह पहला विदेशी दौरा था। उन्होंने टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाया था।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...