Skip to main content

ताजा खबर

“जब तक वह खेलते रहना चाहेंगे तब तक नियम बदलते रहेंगे”- धोनी को लेकर बड़ी बात बोल गए मोहम्मद कैफ

MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण में फ्रेंचाइजी के पर्स से मोटी रकम लिए बिना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल सकेंगे। यह आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा अनकैप्ड प्लेयर नियम को दोबारा लागू करने के बाद संभव हुआ है।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जो नियम बनाए हैं उसमें से एक नियम यह है कि वे भारतीय खिलाड़ी जिसने बीते पांच साल या उससे अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है उसे अनकैप प्लेयर माना जाएगा।

एमएस धोनी इस कैटेगरी में फिट बैठते हैं क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन जुलाई 2019 में किया था। इस नियम के आने के बाद मोहम्मद कैफ महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर ऐक्शन में देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं. और उन्होंने कहा कि टूर्नमेंट तब तक अपने नियम बदलता रहेगा जब तक धोनी खेलते रहना चाहेंगे।

MS Dhoni को लेकर Mohammad Kaif ने दिया बड़ा बयान

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान मोहम्मद कैफ ने कहा कि, “आपको महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर देखने का मौका मिलेगा. वह फिट हैं और 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं। वह फिट हैं और इस वजह से मुझे लग रहा है कि जब तक वह खेलते रहना चाहेंगे तब तक नियम बदलते रहेंगे। अगर वह आईपीएल में खेलना चाहते हैं तो वह खेलेंगे। वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं, इतने बड़े मैच-विनर हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लीडर हैं।”

कैफ ने गवर्निंग काउंसिल के इस फैसले की तारीफ की और कहा कि धोनी का आभामंडल ही ऐसा है कि हर कोई नियम बदल सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह नियम सही बदला गया है. मुझे लगता है कि वह फिट हैं और अच्छा खेल रहे हैं. तो क्यों नहीं. नियम बदलिए और उन्हें खेलने दें. हर कोई जानता है कि यह नियम धोनी साहब के लिए बदला गया है. और क्यों न हो धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए नियम क्यों नहीं बदले जाएं।’

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...