Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर दतिया के मां पीतांबरा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे

Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया 6 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर 4 अक्टूबर को दतिया के मां पीताम्बरा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।

गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीले रंग के कुर्ते और सफेद धोती में नजर आ रहे हैं। गंभीर आम लोगों की तरह लाइन में दिखाई दिए और पूरे रीति-रिवाजों के साथ माता की पूजा-अर्चना की। बता दें, दतिया ग्वालियर से लगभग 70 किलोमीटर दूर है और हजारों भक्त यहां रोज मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं, खासकर नवरात्रि के दौरान।

यहां देखें गौतम गंभीर का वीडियो-

Indian Cricket Team’s head coach GautamGambhir visited Maa Pitambara Temple & offered prayers on the second day of Shardiya navratri2024. Gautam Gambhir undertook a spiritual journey to the Peeth of Goddess Pitambara, located in Datia,Madhya Pradesh. @GautamGambhir pic.twitter.com/sL7kEljvRS

— Gauti Harshit Dhiman (GG Ka Parivar) (@GautiDhiman) October 4, 2024

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया ग्वालियर पहुंच चुकी है, और अभ्यास भी शुरू कर दिया है। हेड कोच गौतम गंभीर के जल्द ही टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

सूर्यकुमार यादव करेंगे टी20 सीरीज में कप्तानी

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट मैच में 7 विकेट से शिकस्त देकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। टीम ने घर पर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीती है। टीम टी20 सीरीज में भी यही फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।

टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, वहीं हार्दिक पांड्या उपकप्तान है। टीम में मयंक यादव, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी जैसे युवा खिलाड़ी शामिल है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और संजू सैमसन भी स्क्वॉड का हिस्सा है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...